दुनिया के इस देश ने पानी -पुरी पर लगाया प्रतिबंध, लोगों ने सोशल मीडिया में दिया अजब रिएक्शन

अजब-गजब दुनिया के इस देश ने पानी -पुरी पर लगाया प्रतिबंध, लोगों ने सोशल मीडिया में दिया अजब रिएक्शन

Raja Verma
Update: 2022-11-25 13:23 GMT
दुनिया के इस देश ने पानी -पुरी पर लगाया प्रतिबंध, लोगों ने सोशल मीडिया में दिया अजब रिएक्शन

डिजिटल डेस्क ,भोपाल। भारत में गोलगप्पे का नाम लेते ही किसी के भी मुंह में पानी आना लाजमी है। लोग इसे बहुत चाव से खाते है। सभी इस डिश को अलग-अलग नाम से जानते है- जैसे गोलगप्पे, फुल्की ,गुपचुप,बताशे तो कोई पानी-पुरी। आटे और सुजी से निर्मित फूली हुई माध्यम साइज की गोल-गोल कुरकुरी पुरी जिसमें आलू के साथ मटर भरा जाता है जब चटपटी तीखी पानी में डुबाई जाती है तो मानो विशेष रुप से सभी लोगों के मन मोह लेती है क्यूंकि ये बहुत स्वादिष्ट होती है। लोग एक बार में कई प्लेट चट कर जाते है। लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां सरकार ने गोलगप्पों के बिकने पर ही रोक लगा दिया है। 

आइए जानें-

 जी हां बात भारत के पड़ोसी देश नेपाल की है ,जहां सरकार की तरफ से गोलगप्पों पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया साइट कोरा पर यहां की जनता के अजब-गजब रियक्शन देखने को मिल रहे हैं। कोरा एक सोशल मीडिया वेबसाइट है जिसपर आम जनता सवाल पूछते हैं और आम लोग ही इसका जवाब भी देते हैं। हाल ही में एक यूजर ने सवाल पूछा- नेपाल सरकार ने गोलगप्पे पर प्रतिबंध क्यो लगा दिया है?

सरकार ने क्यो लगाया गोलगप्पों पर प्रतिबंध? 
इस सवाल के पूछे जाने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी राय दी। जितेंद्र बाथम ने कहा- गोलगप्पे साधारण व्यक्ति के लिए सामन्य स्तर पर खुले में बनाया जाता है। सबसे ज्यादा गड़बड़ी इसके पानी में होती है जो साफ सफाई सुरक्षा के नियम के बिना बहुत हानिकारक हो सकता है।हानिकारक बैक्टीरिया के कारण नेपाल सरकार ने इन पर प्रतिबंध लगाया है। 
जबकि नीरज तिवारी ने कहा- नेपाल सरकार ने गोलगप्पे पर प्रतिबंध इसलिए लगा दिया है क्योंकि काठमांडु में हैजा के केसों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहां के स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना था कि गोलगप्पे के पानी में कॉलरा का बैक्टीरिया पाए गए थे। 

नेपाल में हैजा के केस में बढ़तोरी 
लोगों ने कई सवाल किए जिसके बहुत से जवाब मिले। असल वजह क्या है बिजनेसवर्ल्ड वेबसाइट की जून की रिपोर्ट सामने आई जिसके मुताबिक देश की राजधानी काठमांडु के घाटी में हैजा के मामले तेजी से बढ़ रहे थे। इसके कारण से नेपाल के ललितपुर मेट्रोपॉलेटिन सिटी ने गोलगप्पों को बेचने पर रोक लगा दी। नेपाल के स्वास्थ मंत्रालय ने आम नागरिकों से कहा कि वह गोलगप्पे ना खाएं। अगर किसी के शरीर में कॉलरा के लक्षण दिखे  तो वह तुरंत डॉक्टर के पास जाकर जांच कराए जिससे सब लोग सुरक्षित और स्वस्थ रहें। 

Tags:    

Similar News