हमेशा हंसती - मुस्कुराती है यह बच्ची, मुस्कान के पीछे छिपा है दुर्लभ बीमारी का दर्द

अजब -गजब हमेशा हंसती - मुस्कुराती है यह बच्ची, मुस्कान के पीछे छिपा है दुर्लभ बीमारी का दर्द

Ankita Rai
Update: 2022-05-30 12:39 GMT
हमेशा हंसती - मुस्कुराती है यह बच्ची, मुस्कान के पीछे छिपा है दुर्लभ बीमारी का दर्द

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आप सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का फोटो देख सकते हैं। जिसकी हंसी देख कर आप लोग खुश हो जाएंगे। अब यह बच्ची टिकटॉक स्टार बन चुकी है। उसका एक विडियो तो लोगों ने अब तक 5 करोड़ बार भी देखा है। इस प्यारी सी बच्ची का नाम आयला है। लेकिन इसकी मुस्कान पर मत जाइए। ये मुस्कान जितनी प्यारी है इसमें उतना ही दर्द छिपा है क्योंकि इसके पीछे एक रेयर डीसीज है। जिसकी वजह से बच्ची के फेस पर हमेशा स्माइल नजर आती है। 
यह बच्ची ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है। बच्ची का पूरा नाम आयला समर मुचा है। उसका जन्म दिसंबर 2021 में हुआ था। आयला की बीमारी के बारे में लोगों को बताने के लिए उसके माता-पिता ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर उसके पोस्ट डालने शुरू किये थे। बच्ची की मां का नाम क्रिस्टीना वर्चर है, वह 21 साल की हैं। बच्ची के पिता का नाम ब्लेच मुचा है, वह 20 साल के हैं। दोनों ही अपनी आने वाली संतान के लिए बहुत खुश थे। जब आयला के माता - पिता को डॉक्टर ने बच्ची के रेयर कंडीशन के बारे बताया तो उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया के जरिए बताना शुरू कर दिया था। जिसके बाद बहुत सारे लोगों ने उसे शुभ कामना दी। और बच्ची के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।    

 

 
क्यों होती है बीमारी?
आयला को ये बीमारी अपने मां के पेट में ही हो गई थी। इस में बच्चे के चेहरे की बनावट पूरी नहीं हो पाती है। और बच्चे के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट दिखने लगती है। इस बीमारी का नाम बाइलैट्रल मैक्रोस्टोमिया हैं। आप को बता दें कि साल 2007 के Cleft Palate-Craniofacial जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में मैक्रोस्टोमिया के 14 केसस के बारे में बताया गया हैं। इनके पेशेंट बढ़ रहे हैं, मगर अभी यह कंडीशन रेयर ही है। बाइलैट्रल मैक्रोस्टोमिया में शरीर के अंदरुनी अंगो को खराब भी कर सकता , वह बाहरी अंग को ठिक करने के लिए डॉक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं।

Tags:    

Similar News