डेथ वैली के नाम से मशहूर है यह जगह, जानें क्या है इसका रहस्य

रहस्मयी स्थान डेथ वैली के नाम से मशहूर है यह जगह, जानें क्या है इसका रहस्य

Manmohan Prajapati
Update: 2021-08-30 10:58 GMT
डेथ वैली के नाम से मशहूर है यह जगह, जानें क्या है इसका रहस्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में बहुत सी ऐसी जगह मौजूद हैं जिनके पीछे कई राज छिपे हैं “डेथ वैली” भी इन्हीं में से एक है। डेथ वैली में कई ऐसी रहस्मयी घटनाएं होती हैं जिनका आज तक पता नहीं चल पाया है। दुनिया का सबसे गर्म इलाका डेथ वैली अमेरिका में स्थित है, ऐसा बताया जाता है कि यहां पत्थर खुद से ही अपने स्थान को छोड़ आगे बढ़ जाते हैं।

डेथ वैली, कैलिफोर्निया के दक्षिण-पूर्व में नेवाडा स्टेट के पास स्थित है। इसकी लंबाई 225 किलोमीटर है और इसकी चौड़ाई 8 से 14 किमी में है। इसकी चौड़ाई हर समय घटती-बढ़ती रहती है। 

कंकालों से भरी है यह रहस्यमयी झील, जानें भारत के किस राज्य में है स्थित   

क्यों बोलते हैं इसे डेथ वैली?
बताया जाता है कि अमेरिका जाने के लिए लोगों को इस घाटी से होकर गुजरना पड़ता था और यह दुनिया के सबसे गर्म जगहों में से एक है। यहां से गुजरने वाले इंसान या जानवर रास्ते में ही गर्मी की वजह से दम तोड़ देते थे। बाद में वैज्ञानिकों ने जब इस जगह पर खोज की तो उन्हें भारी मात्रा में इंसानों और जानवरों की हड्डियां मिलीं जिसके बाद इस जगह को ‘डेथ वैली’ और ‘मौत की घाटी’ का नाम दिया गया। इस जगह को 1933 में सरकार द्वारा अमेरिका का नेशनल मोन्यूमेंट बना दिया गया।

क्यों चलते हैं पत्थर?
डेथ वैली के बारे में कहा जाता है कि पत्थर अपने स्थान से अपने आप सरकते हैं। ऐसा भी नहीं है कि यह पत्थर काफी हल्के हों, इनका वजन 115 किलो ग्राम तक है। यह वैज्ञानिकों के लिए भी रहस्य की बात है कि कैसे बिना किसी बाहरी दबाव के यह अपने स्थान को छोड़ 3 किमी आगे तक पहुंच जाते हैं। 

दुर्लभ हैं यह मशरूम, रात होते ही बिखेरते हैं नीली-हरी रोशनी

पत्थरों के सरकने से उनके पीछे एक गहरा निशान बन जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह हवाओं की वजह से भी हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि यह प्रक्रिया साल में एक से दो बार होती है हालांकि किसी ने भी इन पत्थरों को सामने से सरकते हुए नहीं देखा।
 

Tags:    

Similar News