पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, कांग्रेस बोली एमपी गजब है, अब तो बाघ भी लगा रहे हैं फांसी

अजब-गजब  पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, कांग्रेस बोली एमपी गजब है, अब तो बाघ भी लगा रहे हैं फांसी

Raja Verma
Update: 2022-12-07 14:46 GMT
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, कांग्रेस बोली एमपी गजब है, अब तो बाघ भी लगा रहे हैं फांसी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट के नाम से जाना जाता है। लेकिन यहां पर टाइगर सुरक्षित नहीं है। पन्ना टाइगर रिजर्व में उस वक्त हड़कप मच गया, जब एक युवा बाघ की फांसी लगने से मौत हो गई। बाघ का शव क्लच वायर के फंदे से लटका मिला। यह हैरान कर देने वाली घटना पन्ना में उत्तर वन मंडल क्षेत्र देवेंदनगर में विक्रमपुर गांव के जंगल की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई । इलाके के लोगों का कहना है कि इस तरह से फांसी लगकर बाघ की मौत उन्होंने पहले कभी न ही देखी है न ही सुनी। एक वयस्क आदमकद शरीर वाले बाघ का शव इस तरह मिलने की खबर से हर कोई हैरान है। बाघ की मौत को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बैठक बुलाई थी जिसमें कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। 

टाइगर रिजर्व की जांच टीम ने बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं शुरुआती जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, शिकारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। अगर ऐसा है तो वनअधिकारियों को सोचने की आवश्यकता है क्योंकि यदि इस घटना को शिकारियों ने अंजाम दिया है, तो शिकार करने का तरीका बहुत ज्यादा डरावना है।

बता दें कि यह घटना उत्तर वन मंडल क्षेत्र के पन्ना रेंज में स्थित लक्ष्मीपुर से विक्रमपुर इलाके की बताई जा रही है। जांच टीम ने बताया कि जिस तरह से पेड़ पर फंदा बना हुआ था, उससे यह लगता है कि, इस घटना को शिकारियों ने अंजाम दिया गया है। शिकारियों ने इसके लिए पेड़ पर फांसी के फंदे के जरिए बाघ का शिकार किया । वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना के जानकारी लगते ही वन कर्मचारी भी मौके पर पहुंचें, बाद में बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

 कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना 
कांग्रेस के नेता केके मिश्रा ने इस घटना को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा "एमपी गजब है,अब तो बाघ भी लगा रहे हैं फांसी!
पेड़ से लटका मिला! पन्ना वन मंडल क्षेत्र देवेंदनगर के विक्रमपुर गांव के जंगल की घटना..वीडी शर्मा जी ने दोपहर 3.30 बजे कहा- दोषियों पर कार्यवाही होगी, सीएम शिवराज सिंह चौहान जी संध्या 5.38 बजे ले रहे हैं,इस बाबद बैठक! सत्ता से संगठन आगे?"


फील्ड के कर्मचारियों से नहीं मिला स्पष्ट जवाब

इस पूरे घटना को लेकर फील्ड डारेक्टर बृजेंद्र झा ने कहा कि, अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक शिकारियों ने फंदा बनाकर बाघ का शिकार किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह घटना उत्तरवन मंडल की है, इस घटना की और ज्यादा जानकारी उत्तरवन मंडल बता सकते हैं। हालांकि,अबतक पन्ना टाइगर रिजर्व से जुडे़ हुए मामले की जानकारी इलाके के संचालक ही देते आ रहे है। 


 

Tags:    

Similar News