टाइगर पर अटैक करने से नही चूकते ये डाॅग, कभी 3 करोड़ बिके अब आवारा

टाइगर पर अटैक करने से नही चूकते ये डाॅग, कभी 3 करोड़ बिके अब आवारा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-03 04:00 GMT
टाइगर पर अटैक करने से नही चूकते ये डाॅग, कभी 3 करोड़ बिके अब आवारा

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। तिब्बती मास्टिफ, कभी ये डाॅक करीब तीन करोड़ रुपए तक में बिका करता था, लेकिन अब इनकी कीमत महज कुछ हजार पर ही आकर अटक गई है। करोड़ों में बिकने वाले ये डाॅग अब बुरी हालत में हैं। इन्हें पालने वाले और बेचने वालों ने अब इन्हें लावारिस सड़कों पर छोड़ दिया है। जिसकी वजह से भी अब इनकी कीमत में बेहद गिरावट आ गई है। 

 

कीमत ही होश उड़ाने वाली

चीन में ये डाॅग बेहद डिमांड में होते थे। इनकी कीमत ही होश उड़ाने वाली होती थी। अपने झबरिल्ले बालों की वजह से ये कुछ शेर के समान ही बहुत खतरनाक दिखाई देते हैं। हालांकि जब ये शांत होते हैं तो इनका मासूम चेहरा किसी को भी आकर्षित कर सकता है। चीन में ये डाॅग 3 करोड़ रुपए तक में बिक चुका है। इन्हें लेकर बताया जाता है कि इस ब्रीड के डाॅग रानी विक्टोरिया से लेकर चंगेज खान तक पाल चुके हैं। इनकी ऊंचाई अधिक होती है। अपने बडे़-बड़े बालों से ये किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। 

 

 

सड़कों पर आवारा घूमते नजर आने लगे

दरअसल, चीन में 35 सेंटीमीटर से अधिक बड़े डाॅग को पालने पर बीते दिनों पाबंदी लगा दी गई। जिसके बाद इनकी कीमतों में भारी गिरावट आ गई। जैसे ही इनकी कीमतें गिरीं, राजशाही ठाठ-बाट से रहने वाले ये डाॅग सड़कों पर आवारा घूमते नजर आने लगे। जिसके बाद ये आमलोगों और पालतु पशुओं के लिए भी बड़ा खतरा बन गए।

 

खाने के लिए हमला 

कीमतें गिरने की बाद इनकी स्थिति बेहद बुरी हो गई। खाने के लिए ये जानवरों और लोगों पर भी हमला करने लगे। ये कितने खतरनाक हैं इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि ये चीन के संरक्षित पशु स्नो टाइगर पर भी अटैक करने से नही चूकते। हालांकि अब इनके लिए आश्रय स्थल एक मंदिर के सहयोग से बनाया जा रहा है। तिब्बती मास्टिफ वल्र्ड के सबसे महंगी नस्ल के डाॅग माने जाते रहे हैं। 

 

 

Similar News