वायरल वीडियो: डॉक्टरों ने बनाई विकलांग कछुए के लिए व्हीलचेयर

वायरल वीडियो: डॉक्टरों ने बनाई विकलांग कछुए के लिए व्हीलचेयर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-24 06:37 GMT

डिजिटल डेस्क,अमेरिका। इंसान चाहे तो आज के समय में सब कुछ संभव कर सकता है, इंसान ने हर फील्ड में इतनी तरक्की कर ली कि वह कुछ भी कर सकता है। हाल ही में इसका उदाहरण देखने को मिला अमेरिका में, जहां जानवरों के डॉक्टर ने एक विकलांग कछुए को अपने अनोखे तरीके से फिर से चलने लायक बनाया।

दरअसल पेड्रो नाम का यह कछुआ कुछ दिनों पहले घर से भाग गया था, लेकिन वापस लौटने पर कछुए के पीछे के दोनों पैर गायब थे। जिसके बाद कछुए का मालिक उसे बैट रूज में लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के वेटरनरी टीचिंग हॉस्पिटल ले गया। जहां हॉस्पिटल के एक इंटर्न ने लेगो कार की सिरिंज और पशु सुरक्षित एपॉक्सी का उपयोग करते हुए पेड्रो के लिए व्हीलचेयर बनाई। 

एलएसयू के स्कूल ऑफ वेटरनरी मेडिसिन के हेड जिंजर गुटनर ने बताया कि पालतू कछुए के साथ किसी तरह की सेहत संबंधी समस्या नहीं थी। सिर्फ उसके पैर नहीं थे जिसके लिए डॉक्टरों ने कछुए की मदद करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया। 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News