Viral Video : दादा की ऐसी सेवा देखी है कहीं

Viral Video : दादा की ऐसी सेवा देखी है कहीं

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-09 18:23 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों को अपने दादा-दादी से किस हद तक लगाव होता है, ये हम बखूबी जानते हैं। आपने और हमने उस बचपन को जिया है। घरों में भी अकसर देखा जाता है कि बच्चे मम्मी-पापा से ज्यादा दादा-दादी का कहना मानते हैं। दादा-दादी ने जो कह दिया, उनके लिए पत्थर की लकीर हो जाती है। दादा-दादी के पैर दबाने की होड़ में तो भाईयों-बहनों में आपस में झगड़े भी हो जाया करते हैं। कुछ इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में एक पोता अपने व्हील चेयर पर बैठे दादाजी की सेवा कर रहा है। दादाजी उठने-बैठने में असमर्थ है। पोते के लिए टॉस्क है कि उसे दादा को किसी तरह व्हील चेयर से उठाकर बेड पर लैटाना है। अब उम्र में 4-6 साल का एक बच्चा अपने दादा को भला कैसे उठा सकता है, लेकिन मशीनों की मदद से वह अपनी टॉस्क पूरा कर लेता है। पहले वह मशीन की मदद से दादा को व्हील चेयर से लिफ्ट करता है, फिर व्हील चेयर हटाकर दादा के नीचे बेड लगाता है। अब धीरे-धीरे दादा को नीचे उतारता है और अपना टॉस्क पूरा कर देता है। 

 

इसके बाद वह अपने दादा की स्लीपर को उतारता है और लिफ्ट के लिए दादा को बांधे गए बेल्ट को निकालता है। यह सब वह बड़ी तल्लीनता के साथ करता है। वीडियो में दादा भी अपने पोते की इस सेवा पर मुस्काराते हुए उसे गाइड कर रहे हैं।

Similar News