इस लड़की को पटाखे जलाते देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट, देखें वीडियो

इस लड़की को पटाखे जलाते देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट, देखें वीडियो

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-19 06:30 GMT
इस लड़की को पटाखे जलाते देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरूवार को दिवाली का त्यौहार है इस त्यौहार को पूरे भारत देश में बहुत ही खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सब लोग इस दिन खूब सजते संवरते हैं, एक दूसरे को मिठाईयां बांटते हैं दीजे जलाते हैं और सबसे महत्वपूर्ण पटाखे जलाए जाते हैं। पटाखे जलाना इस त्यौहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन ऐसा जरुरी नहीं की सभी इन्हें जलाते हों, कुछ लोग इससे डरते भी हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की डरते डरते पटाखें जला रही है।

नीले लहंगे में बरपाया कहर
इस लड़की ने नीले रंग का भारतीय परिधान पहना है और इसमें ये काफी खुबसूरत भी लग रही है। उसके साथ ही उसने गोल्डन ज्वैलरी पहनी है और अपने लुक को कॉम्पलिमेंट करता जुड़ा बनाया है।

डर पर पायी जीत
इस वीडियो में लड़की की हरकतों पर काफी हंसी आ रही है क्योंकि वो लड़की डर रही है लेकिन पटाखे फोड रही है। वो एक बार आती है बम में आग लगाने की कोशिश करती है लेकिन आग लगे बिना ही वो वहां से भाग जाती है। ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ जब वो पटाखा जले बिना ही उससे दूर भाग गयी। वहीं जब फाईनली आग लगती है तो वो अपने कानों पर हाथ रख कर दूर जाकर खडी हो जाती है।

वीडियो हो गया वायरल
इन दिनों ये वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे फेसबूक और यूट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है।फेसबुक की बात करें तो इसे अब तक 34 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Similar News