Ford Endeavour: चेन्नई में ट्रक पर लदी दिखीं नई एंडवेर, क्या भारतीय बाजार में एंट्री की है तैयारी?

  • नई एंडेवर को एक फ्लैट बेड ट्रक पर स्पॉट किया है
  • इस एसयूवी पर Ford Everest की ब्रांडिंग देखी गई है
  • डी-सेगमेंट की फुल साइज एसयूवी है Ford Endeavour

Manmohan Prajapati
Update: 2024-03-07 12:57 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड (Ford) भारतीय बाजार में वापस लौट रही है। इसकी चर्चा तो काफी समय से चल रही हैं, लेकिन हर गुजरते दिन के साथ इन अफवाहों को मजबूती मिल रही है। दरअसल, बीते दिनों फोर्ड ने तीसरी पीढ़ी की एंडेवर (Endeavour) का डिजाइन पेटेंट रजिस्टर कराया है। वहीं हाल ही में नई एंडेवर को एक फ्लैट बेड ट्रक पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नई एंडेवर को साल के अंत में लोकल असेंबली लाइन्स में आने से पहले सीबीयू मार्ग के माध्यम से देश में लाया जा सकता है।

आपको बता दें कि, Ford Endeavour डी-सेगमेंट की फुल साइज एसयूवी है, जिसकी अलग फैन फॉलोइंग है। शायद यही कारण है कि, कंपनी इस एसूयवी के जरिए फिर से भारत आ रही है। हालांकि, भारत में फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर की सबसे बड़ी दुश्मन के रूप में देखी जाती है। वहीं अब यहां एंडेवर को टक्कर देने के लिए एमजी ग्लोस्टर भी मौजूद है। कितनी खास होगी नई एंडेवर और क्या होंगे बदलाव, आइए जानते हैं...

कहां नजर आई नई फोर्ड एंडेवर

फोर्ड की नई एंडेवर को हाल ही में इसके बेस ट्रेंड फॉर्म में चेन्नई के पास स्पॉट किया गया है। इससे जुड़ी कुछ स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें नई एंडेवर एक ट्रक में लदे हुए नजर आ रही है। इस एसयूवी पर फोर्ड एवरेस्ट (Ford Everest) की ब्रांडिंग को साफ देखा जा सकता है। मालूम हो कि, कंपनी वर्तमान में नई एंडेवर को थाईलैंड में एवरेस्ट नाम से बेच रही है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि, अब फोर्ड नई एंडेवर के साथ भारत में वापिसी के लिए पूरी तरह तैयार हो गई है।

यह भी पढ़े -Hyundai Venue का नया वेरिएंट टर्बो एक्जीक्यूटिव एमटी भारत में लॉन्च हुआ, ​जानिए इसकी खूबियां

आपको बता दें कि, इंटरनेशनल मार्केट में नई फोर्ड एंडेवर पूरी तरह से नए डिजाइन किए गए फ्रंट फेसिया के साथ आती है। बड़े फोर्ड लोगो के साथ फ्रंट ग्रिल इसे एक प्रभावशाली लुक देता है। वहीं इसका डिजाइन अमेरिका में बेचे जाने वाले एफ-सीरीज ट्रकों से प्रेरित है। सी-आकार के एलईडी डीआरएल के साथ वर्टिकल स्टैक्ड प्रोजेक्टर हेडलैंप एंडेवर को एक मस्कुलर लुक देते हैं।

Tags:    

Similar News