इन पसंदीदा कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट,1 रुपये में घर लाएं नई कार

इन पसंदीदा कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट,1 रुपये में घर लाएं नई कार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-11 05:19 GMT
इन पसंदीदा कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट,1 रुपये में घर लाएं नई कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  Tata Motors ने ‘मेगा ऑफर मैक्स सेलिब्रेशन’ शुरू करने का ऐलान किया है जिसके जरिये कंपनी अपनी बाजार में मौजूद कार्स पर भरी डिस्काउंट दे रही है। कार्स और SUVs जैसे Safari Storme, Zest, Tigor, Tiago, और Hexa पे कंपनी डिस्काउंट दे रही है | एक ऑफर ऐसा भी है जिसके चलते खरीददार 1 रुपये के डाउनपेमेंट पर Tata की कोई भी गाड़ी खरीद सकता है।  Tata ने कई बैंक्स के साथ हाथ मिलाया है ताकि वे इन कार्स पर 100% फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध करा सके। क्या हैं टाटा मोटर्स के ऑफर्स बताते हैं आपको।

Tata Safari Storme

डिस्काउंट: 100,000 रुपये

 

Tata Safari Storme अपनी स्ट्रेट-लाइन परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। इस लैडर-ऑन-फ्रेम SUV में 2.2-लीटर इंजन है जो दो संस्करणों में मजूद है। निचले संस्करण वाली Storme में 2.2-लीटर डीजल इंजन है जो अधिकतम 148 BHP और 320 NM टार्क उत्पन्न करता है। इस गाड़ी के VARICOR संस्करण में 2.2-लीटर VARICOR इंजन है जो 154 BHP और 400 NM टार्क प्रोड्यूस करता है।

 

Tata Hexa

डिस्काउंट: 78,000 रुपये

Hexa भारतीय बाजार में ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है। ये XUV 500 को टक्कर दे रही है और इसका अपना प्रीमियम लुक है। Hexa में Storme वाला वही 2.2-लीटर इंजन है जो 154 BHP और 400 NM टार्क उत्पन्न करता है। Hexa के निचले संस्करण में मजूद इंजन 148 BHP और 320 NM टार्क उत्पन्न करता हैै।

Tata Zest

डिस्काउंट: 68,000 रूपए

 

Zest भारतीय बाजार में काफी पहले लांच की गयी थी और ये एक सब-4 मीटर sedan है। ये पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में मौजूद है और इस गाड़ी के मन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही संस्करण उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हैं।  Zest के पेट्रोल संस्करण में 1.2-लीटर इंजन है जो अधिकतम 89 BHP और 140 NM टार्क उत्पन्न करता है। Zest के डीजल संस्करण में 1.3-लीटर 4-सिलिंडर इंजन है जो अधिकतम 89 BHP और 200 NM टार्क उत्पन्न करता है। डीजल संस्करण AMT विकल्प के साथ भी बाजार में मौजूद है।

Tata Tigor

डिस्काउंट: 32,000 रुपये

 

Tigor सब-4 मीटर sedan मार्केट में Tata Motors की सबसे नयी गाड़ी है। ये Tiago hatchback पर आधारित है और इसमें काफी स्टाइलिश notchback लुक उपभोक्ताओं को ऑफर किया गया है। Tigor पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में मौजूद है। इसके पेट्रोल संस्करण में 1.2-लीटर 3-सिलिंडर इंजन है जो अधिकतम 84 BHP और 114 NM टार्क उत्पन्न करता है जबकी डीजल संस्करण में 1.01-लीटर इंजन है जो अधिकतम 69 BHP और 140 NM टार्क उत्पन्न करता है | पेट्रोल संस्करण AMT विकल्प के साथ भी बाजार में मजूद है।

Tata Tiago

डिस्काउंट: 26,000 रुपये

 

Tiago hatchback ने एक लम्बे समय बाद Tata को एक लोकप्रिय कार सेगमेंट में पहचान दिलाई है और October 2017 में भी Tata नें तकरीबन 7,000 Tiago बेचने में सफलता प्राप्त की। ये अपनी वैल्यू-फॉर-मनी, फीचर्स, मॉडर्न लुक्स, और स्पेस की वजह से लोकप्रिय हुई। Tiago में वही इंजन और वही इंजन विकल्प हैं जो Tata ने Tigor में इस्तेमाल किये हैं और इनका आउटपुट भी वही है। पेट्रोल संस्करण AMT विकल्प के साथ भी बाजार में मौजूद है।

Similar News