Jaguar XE 2020 भारत में लॉन्च, कीमत 44.98 लाख 

Jaguar XE 2020 भारत में लॉन्च, कीमत 44.98 लाख 

Manmohan Prajapati
Update: 2019-12-04 09:29 GMT
Jaguar XE 2020 भारत में लॉन्च, कीमत 44.98 लाख 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जैगुआर लैंड रोवर इंडिया (JLR) ने अपनी पॉप्युलर सेडान कार Jaguar XE का 2020 का एडीशन लॉन्च कर दिया है। कार को दो वेरिएंट XE और XE SE में लॉन्च किया गया है। बता दें कि इस कार का फेसलिफ्ट मॉडल फरवरी में पेश किया गया था।इस कार की शुरुआती कीमत 44.98 लाख रुपए, एक्स शोरूम रखी गई है।

एक्सटीरियर
2020 Jaguar XE में हनीकॉम्ब के साथ ब्लैक्ड आउट ग्रिल्स दिए गए हैं। इसके अलावा कार में पेंटागनल एयर इंटेक और इंडिकेटर के साथ ORVMs दिए गए हैं। फेसलिफ्ट मॉडल में रिवाइज्ड फ्रंट और रियर बंपर्स, ड्यूल एग्सॉस्ट और अलॉय वील्ज दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें हेडलैम्प्स, DRLs, टर्न इंडिकेटर्स और टेल लाइट्स के लिए ऑल LED सेटअप दिया गया है।

इंटीरियर
इस 5 सीटर कार में ड्यूल टोन कैबिन दिया गया है। जिसके साथ पैरानॉमिक सनरूफ और थ्री-स्पोक मल्टिफंक्शनल स्टियरिंग वील दिया गया है। कार में फुली डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल, बड़ा इंफोटेंटमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा कार में ड्राइवर और पेसेंजर एयरबैग, ABS के साथ EBD पार्किंग सेंसर के साथ रियर व्यू कैमरा भी दिया गया है।

इंजन और पावर
2020 Jaguar XE में 2.0 लीटर फोर सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया। यह इंजन 250 बीएचपी पावर और 365 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरा 2.0 लीटर फोर सिलेंडर डीजल इंजन 180 एचपी की पावर और 430 न्यूटन मीटर टार्क जनरेट करता है। 

कीमत

वेरिएंट

XE P250

XE P180

XE

44.98 लाख रुपए

44.98 लाख रुपए

XE SE

46.32 लाख रुपए

46.32 लाख रुपए

इन कारों से होगा मुकाबला
भारत में Jaguar XE 2020 का मुकाबला BMW 3 Series, Mercedes Benz C-Class और Audi A4 जैसी कारों से होगा।

Tags:    

Similar News