मां बनने के 11 दिनों बाद ही पब्लिकली विराट के साथ नजर आई अनुष्का शर्मा, फैंस बोले- Wow

मां बनने के 11 दिनों बाद ही पब्लिकली विराट के साथ नजर आई अनुष्का शर्मा, फैंस बोले- Wow

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-22 07:29 GMT

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को एक नन्ही परी को जन्म दिया हैं। जिसकी जानकारी उनके पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की थी। हालांकि, बच्ची की कोई तस्वीर अब तक सामने नहीं आई हैं। वहीं, मां बनने के बाद अनुष्का पहली बार विराट के साथ नजर आई हैं जिसकी फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

अनुष्का ब्लू डेनिम में और विराट ब्लैक शर्ट-पैंट में एकदम फिट नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस तो ये भी कह रहे हैं कि, लगता ही नहीं कि अनुष्का ने एक बच्ची को जन्म दिया हैं। बता दें कि, विराट-अनुष्का ने मुंबई में पपराजी को गिफ्ट भेजकर ये अनुरोध किया था कि उनकी बेटी की तस्वीरें न क्लिक की जाएं और उनकी प्राइवसी का सम्मान करें। 

 

 

 

Tags:    

Similar News