आशा भोंसले यूनिवर्सिटी ऑफ सलफोर्ड से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित, ट्विटर पर दी जानकारी

आशा भोंसले यूनिवर्सिटी ऑफ सलफोर्ड से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित, ट्विटर पर दी जानकारी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-09 05:52 GMT
आशा भोंसले यूनिवर्सिटी ऑफ सलफोर्ड से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित, ट्विटर पर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अपने सुरों का जलवा बिखेरने वाली सिंगर आशा भोंसले ने हालही में एक उपलब्धि अपने नाम की है। दरअसल, उन्हें सोमवार को ग्रेटर मैनचेस्टर, इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ सलफोर्ड द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को रिसीव करते हुए आशा ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और इस बात की जानकारी दी।

आशा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि "सलफोर्ड विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट प्राप्त किया"। बता दें आशा ताई ने इसके अलावा कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। साल 2011 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था, क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। 

आशा ने कई फेमस सॉन्ग जैसे परदें में रेने दो, पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम सॉन्ग गाए हैं। इसी वजह से उन्हें साल 2000 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। हालही में जब उन्हें डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया तो इस पर उनकी बहन लता मंगेशकर ने भी खुशी जाहिर की। 

आशा के पोस्ट पर लता दीदी ने कमेंट करते हुए लिखा कि आशा को बधाई। ईश्वर तुम्हें खुश रखे। हम सब का प्यार और बाबा का आर्शीवाद हमेशा तुम्हारे साथ है।

Tags:    

Similar News