B'Day: लता के जन्मदिन पर मोदी ने कही ये बात, बहन आशा ने दी बधाई, महाराष्ट्र सरकार बनाएगी संगीत महा विद्यालय

B'Day: लता के जन्मदिन पर मोदी ने कही ये बात, बहन आशा ने दी बधाई, महाराष्ट्र सरकार बनाएगी संगीत महा विद्यालय

Manmohan Prajapati
Update: 2020-09-28 11:29 GMT
B'Day: लता के जन्मदिन पर मोदी ने कही ये बात, बहन आशा ने दी बधाई, महाराष्ट्र सरकार बनाएगी संगीत महा विद्यालय

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इतिहास में आज का दिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। अपनी मधुर आवाज से पिछले कई दशक से संगीत के खजाने में नए मोती भरने वाली लता मंगेशकर का जन्दम 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां हुआ। वे आज अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। 

उनके इस जन्मदिन के अवसर पर देश दुनिया से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

सावन में लग गई आग "वेडिंग एंथम" के लिए एक साथ आए मीका सिंह, नेहा कक्कड़ और बादशाह

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ""आदरणीय लता दीदी से बात की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लता दीदी पूरे देश में घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम है। हमेशा ही उनका दुलार और आशीर्वाद मिला जिससे मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं।""

गृहमंत्री ने दी बधाई
गृहमंत्री अमितशाह ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा, स्वर, संस्कार और सादगी की अद्भुत संगम आदरणीय @mangeshkarlata दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।

बहन ने दी बधाई
वहीं लता मंगेश्कर की बहन आशा भोसले ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, लता दीदी को 91 वें जन्मदिन की बधाई। यह तस्वीर हमारे बचपन के दिनों की याद दिलाती है जिसमें दीदी को बाईं ओर बैठे हुए देखा जा सकता है और मीना ताई और मैं उनके पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं।  

1,000 से ज्यादा गीत
बता दें कि लता ने अपनी आवाज और अपनी सुर साधना से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। 

मीका के सावन में लग गई आग को रीक्रिएट कर रहीं पायल

इन अवॉर्ड से नवाजा गया
लता मंगेशकर ने अपने सात दशक लंबे करियर में अपने-अपने समय के लगभग सभी महान संगीतकारों और फिल्म निर्माता-निर्देशकों के साथ काम किया है। लता मंगेशकर को 2001 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" दिया गया था। इससे पहले 1989 में उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मंगेशकर के नाम पर बनेगा संगीत महा विद्यालय

मुंबई में मास्टर दिनानाथ मंगेशकर शासकीय संगीत महाविद्यालय शुरू किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय दर्जे का देश का पहला संगीत महाविद्यालय होगा। सोमवार को सुर साम्राज्ञी तथा भारतरत्न लता मंगेशकर के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने यह घोषणा की। सामंत ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार की ओर से लता दीदी को जन्मदिन पर भेंट के रूप में यह फैसला लिया गया है। सरकार का यह फैसला निश्चित रूप से उन्हें पंसद आएगा। सामंत ने कहा कि नई पीढ़ी के गायक और संगीतकार तैयार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दर्जे का देश का पहला संगीत महाविद्यालय जल्द ही मुंबई में शुरू होगा। सामंत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मार्गदर्शन और राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे की पहल पर यह महाविद्यालय तैयार होगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस महाविद्यालय के माध्यम से मंगेशकर परिवार के संगीत क्षेत्र की परंपरा को आगे ले जाते हुए उनके मार्गदर्शन में अनेक गायक, वादक और संगीत क्षेत्र में काम करने के लिए इच्छुक कलाकार तैयार होंगे।

उषा मंगेशकर को लता पुरस्कार 

महाराष्ट्र सरकार की ओर से साल 2020-21 का सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार वरिष्ठ गायिका उषा मंगेशकर को दिया जाएगा। सोमवार को प्रदेश के सांस्कृतिक कार्य मंत्री अमित देशमुख ने यह घोषणा की। सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार उषा मंगेशकर को दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपए, सम्मानपत्र, स्मृतिचिन्ह प्रदान किया जाएगा। मंत्री देशमुख की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सर्वसहमति से साल 2020-21 के पुरस्कार के लिए यह फैसला किया है। उषा ने मराठी, हिंदी समेत अनेक भाषाओं में सैकड़ों गाने गाए हैं। 
 

Tags:    

Similar News