पांच महीने की प्रेंग्नेंट हैं कल्कि, बेबी बंप फ्लान्ट करते हुए शेयर की फोटो

पांच महीने की प्रेंग्नेंट हैं कल्कि, बेबी बंप फ्लान्ट करते हुए शेयर की फोटो

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-01 02:14 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन पिछले पांच महीने से प्रेग्रेंट हैं। वे अपने ब्वॉयफ्रेंड के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी कल्कि ने खुद एक इंटरव्यू में दी थी। हालांकि जब वे अनुराग कश्यप की पत्नी थीं, तब वह मां बनने के खिलाफ थीं, लेकिन अब उन्हें परिवार की जरुरत महसूस हो रही है।

कल्कि ने बीते दिनों अपने बॉयफ्रेंड Guy Hershberg के साथ अपनी कुछ तस्वीरें डालकर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद अब उनकी एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को कल्कि ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। 

पिछले दिनों ने कल्कि ने अपने मां की खबर को शेयर करते हुए बताया था कि वह अभी से बदलाव महसूस कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह वॉटर बर्थ के जरिए बच्चा पैदा करने का प्लान कर रही हैं। कल्कि इस साल के आखिर में गोवा जाएंगी और मिड वाइफ की मदद से बच्चा पैदा करेंगी। कल्कि ने यह भी बताया कि उन्होंने और उनके बॉयफ्रेंड ने बच्चे का ऐसा नाम भी सोच लिया है जो बेटे या बेटी दोनों पर सूट करे। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो कल्कि हालही में फेमस वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स में नजर आई थीं। दर्शकों ने इस वेब सीरीज को बहुत पसंद किया और कल्कि के काम को भी सराहा गया।

Tags:    

Similar News