18 सितम्बर के दिन हमारे जवानों पर हुआ था हमला, इसी पर बनी थी फिल्म "उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक"

18 सितम्बर के दिन हमारे जवानों पर हुआ था हमला, इसी पर बनी थी फिल्म "उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक"

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-18 04:58 GMT
18 सितम्बर के दिन हमारे जवानों पर हुआ था हमला, इसी पर बनी थी फिल्म "उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक"

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। आज का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया है। आज ही वह दिन है जब हमने भारत के वीर सपूतों को खो दिया था। हम बात कर रहे हैं 18 सितम्बर 2016 की। जब जम्मू-कश्मीर में उरी कस्बे के नजदीक एक आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें 19 जवानों ने अपनी जान गंवा दी थी। यह हमला पिछले 20 सालों में भारतीय जवानों पर हुआ सबसे बड़ा हमला था, जिसके चलते पूरा देश आग बबूला हो गया था। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली। इस हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक भी की। यही कारण रहा कि इस हमले पर आधारित हए फिल्म उरी: द सर्जीकल स्ट्राइक भी बनाई गई। 

उरी में हुई घटना से लोग बहुत ज्यादा दुखे थे। भारत ने जब पाकिस्तान में सर्जीकल स्ट्राइक किया तो देश की जनता में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोग सर्जीकल स्ट्राइक के बारे में और अधिक जानना चाहते थे। यही कारण रहा कि साल 2019 में इस पर आधारित फिल्म "उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक" बनाई गई। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे और यामी गौतम, मोहित रैना, परेश रावल व कृति कुल्हारी ने अन्य अहम किरदार निभाए थे। 

इस फिल्म के रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर धूम मच गई। फिल्म ने 342 करोड़ रुपये का जबरदस्त बिजनेस किया। यही वह फिल्म है, जिसने विक्की कौशल को भी स्टार बना दिया। इस फिल्म की वजह से ही विक्की कौशल को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। फिल्म का एक डॉयलॉग "हाउज़ द जोश" सभी का फेवरेट बन गया और इसे राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं तक सभी मौके बेमौके बोलते दिखे। यह डॉयलॉग इतना फेमस हुआ कि लोग फोन पर हेलो बोलने के बदले कहते "हाउज़ द जोश"। 

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। मेजर विहान के रोल में विक्की कौशल को सभी ने बहुत पसंद किया।  11 जनवरी 2019 को रिलीज हुई यह फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में चलती रही। आज 18 सितम्बर को देश एक बार फिर बहादुर जवानों की शहादत को याद कर रहा है। जिन्होंने अपने देश का मान और करोड़ों लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी। 
 

Tags:    

Similar News