प्रियंका ने अपने देवर केविन को इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश

प्रियंका ने अपने देवर केविन को इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-07 02:19 GMT
प्रियंका ने अपने देवर केविन को इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। प्रियंका चोपड़ा के देवर और निक जोनस के भाई केविन जोनस ने हाल ही अपना 32 वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर प्रियंका ने बहुत ही प्यारे तरीके से केविन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया और एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा।

एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मेरा भाई जिसका मैं हमेशा सपोर्ट करूंगी। हैप्पी बर्थ डे केविन जोनस। उम्मीद है कि तुम्हारे लिए ये साल सबसे बेहतरीन साबित होगा। लव यू!! बता दें यह फोेटो प्रियंका और निक की शादी की है। फोटो में प्रियंका निक की गोद में नजर आ रही हैं। वहीं केविन इस फोटो में प्रियंका को बैक सपोर्ट दे रहे हैं। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी की। इस फिल्म् ने बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई की। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ जैसे सितारे भी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया था। "द स्काई इज पिंक" मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के माता-पिता अदिति और निरेन पर आधारित है। 

Tags:    

Similar News