Kajol Birthday: शादी के 20 साल बाद भी बनीं हुई काजोल और अजय की खूबसूरत बॉन्डिंग, जानें

Kajol Birthday: शादी के 20 साल बाद भी बनीं हुई काजोल और अजय की खूबसूरत बॉन्डिंग, जानें

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-04 11:59 GMT
Kajol Birthday: शादी के 20 साल बाद भी बनीं हुई काजोल और अजय की खूबसूरत बॉन्डिंग, जानें

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने एक से एक हिट फिल्में देने वाली काजोल आज अपना 45 वां जन्मदिन मना रही हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस अपने कॅरियर के चलते देर से शादी करती हैं। वहीं काजोल ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अजय देवगन से तब शादी की। जब वे अपने कॅरियर में पीक पर थी। साल 1999 में 24 फरवरी को अजय और काजोल ने शादी की और 2001 में उन्होंने अपनी पहली बेटी न्यासा को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद कॉजोल ने फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन कुछ समय बाद वापस फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद साल 2010 में बेटे युग को जन्म​ दिया। काजोल और अजय की जोड़ी बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल्स में शुमार है। वे आज की यंग जनरेशन को भी रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आते हैं। आज काजोल के जन्मदिन पर जानते हैं दोनों के रिलेशन के बारे में।

Tags:    

Similar News