ऋषि कपूर के जन्मदिन पर इमोशनल हुई बेटी रिद्धिमा कपूर, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

ऋषि कपूर के जन्मदिन पर इमोशनल हुई बेटी रिद्धिमा कपूर, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-04 08:52 GMT
ऋषि कपूर के जन्मदिन पर इमोशनल हुई बेटी रिद्धिमा कपूर, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ​ऋषि कपूर का आज 67 वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स बधाई संदेश भेज रहे हैं। ऋषि के जन्मदिन पर उनकी लाडली बेटी  रिद्धिमा कपूर ने भी उन्हें बहुत ही स्पेशल तरीके से बर्थडे विश किया है। दरअसल, ऋषि के बर्थडे पर रिद्धिमा ने अपने पिता की बचपन से लेकर अब तक की सारी तस्वीरें शेयर की और एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा। 

रिद्धिमा की इंस्टा पोस्ट में एक कोलॉर्ज शेयर किया गया है। जहां एक तस्वीर में नन्हें ऋषि कपूर पिता राज कपूर की गोद में खेलते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं बाकी तस्वीरें फिल्म में उनके बदलते लुक की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए रिद्धिमा ने लिखा- "दिल से आपके लिए पापा। मेरी जिंदगी के सबसे अहम व्यक्ति। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।" 

रिद्धिमा द्वारा शेयर किए गए एक और कोलॉर्ज में कुछ ऋषि कपूर, नीतू कपूर और फैमिली के बाकी सभी लोग हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा कि "जन्मदिन मुबारक को पापा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपको पापा बुलाने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करती हूं।" फिलहाल ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां वह अपना इलाज करवा रहे हैं। हालांकि कुछ वक्त पहले ही ऋषि के करीबी ने बताया था कि वह अब कैंसर मुक्त हो चुके हैं। कपूर परिवार के इस मुश्किल वक्त में पूरा बॉलीवुड उनके साथ देखा गया। कई सेलेब्स उनसे मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे। 

Tags:    

Similar News