विश्व योग दिवस: शिल्पा का फिटनेस मंत्र, सूरत में 3000 लोगों के साथ कर रहीं शेयर

विश्व योग दिवस: शिल्पा का फिटनेस मंत्र, सूरत में 3000 लोगों के साथ कर रहीं शेयर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-20 09:58 GMT
विश्व योग दिवस: शिल्पा का फिटनेस मंत्र, सूरत में 3000 लोगों के साथ कर रहीं शेयर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। विश्वभर में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। चारो तरफ इसकी तैयारियां लगभग हो चुकी है। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए तैयार हैं। हर साल की तरह इस साल भी एक्ट्रेस ने अलग अलग योगा सेशंन में हिस्सा लिया है। हालही में सूरत में हुए एक सेशन का वीडियो शिल्पा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

वीडियो में ऑडिटोरियम में मौजूद सभी लोग व्हॉइट एंड ब्लैक कलर के एक्सरसाइज ड्रेस में नजर आ रहे हैं। स्टेज पर शिल्पा के साथ एक अन्य साथी भी हैं। दोनों मिलकर लोगों को अलग अलग योग आसन बता रहे हैं। सूरत के इस वीडियो में शिल्पा 3000 लोगों को योग के कई सरल टिप्स देती नजर आ रही हैं। 

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्री मानी जाती हैं। 44 की उम्र में भी उनकी टोन्ड बॉडी और यंग लुक लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा है। शिल्पा बताती हैं कि वे नियमित रूप से योग करती हैं। फिट रहने के लिए शिल्पा हेल्दी डाइट को भी फॉलो करती हैं। उनका कहना है कि फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ साथ सेहतमंद खाना भी ज्यादा जरूरी है। यह हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है।

Tags:    

Similar News