RBI ने जारी किया 10 रुपए का नया नोट, पुराने नोट भी चलेंगे

RBI ने जारी किया 10 रुपए का नया नोट, पुराने नोट भी चलेंगे

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-05 13:16 GMT
RBI ने जारी किया 10 रुपए का नया नोट, पुराने नोट भी चलेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बहुत ही जल्द बाजार में 10 रुपए का नया नोट आने वाला है। शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने यह 10 रुपए का नया नोट जारी कर दिया है। इस नए नोट पर कोणार्क सूर्य मंदिर की फोटो और स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन भी रहेगा। RBI के अनुसार 10 रुपये के पुराने नोट भी बाजार में चलते रहेंगे। उन्हें बंद नहीं किया गया है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह 10 रुपए का नया नोट चॉकलेटी ब्राउन कलर का होगा। सूत्र के अनुसार RBI ने एक बिलियन (100 करोड़) ये नए नोट छपवाए भी लिए हैं। हालांकि, इसकी छपाई को लेकर अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस नए नोट में कुछ बदलाव किए हैं। 10 रुपए के नोट में इससे पहले साल 2005 में बदलाव किया गया था। नए नोट को लेकर शुक्रवार को RBI ने स्पेसिमेन जारी किया है। यह दिखने में चॉकलेट कलर का है। 10 का यह नोट भी महात्मा गांधी सीरीज के अंतर्गत जारी किया जाएगा। नोट के आगे के हिस्से में गांधी बने हैं। जबकि पीछे कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर है। केंद्र सरकार ने नोट के डिजाइन को पिछले हफ्ते मंजूरी दी थी। बता दें कि चॉकलेट कलर से पहले गुलाबी, हरे और बैगनी/जामुनी कलर के नोट सरकार छपवा चुकी है।

क्या खास फीचर हैं इस 10 रुपए के नए नोट में

सामने की तरफ

-इसमें देवनागरी में 10 लिखा होगा
-सामने महात्मा गांधी का फोटो होगा
-माइक्रोलेटर में RBI और INDIA लिखा होगा
-दाहिने हिस्से में अशोक स्तंभ होगा

पीछे की तरफ 

-नोट किस साल में प्रिंट हुआ है
-स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ
-भाषा पैनल
-कोणार्क सूर्य मंदिर की फोटो

इस नोट की एक और खासियत यह है कि इसमें सीरियल नंबर बढ़ते क्रम में है। यानि सबसे पहले नंबर का आकार सबसे छोटा और इसी तरह आगे नंबरों का साइज बढ़ता जा रहा है। रिजर्व बैंक इससे पहले 50 और 500 रुपये को नोटो में भी बदलाव कर चुका है। इसके अलावा सरकार 200 और 2,000 रुपये का नया नोट भी जारी कर चुकी है। नोटों में यह बदलाव नकली नोटों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।

Similar News