Jio की सभी सेवाएं हिंदी में भी होंगी : मुकेश अंबानी

Jio की सभी सेवाएं हिंदी में भी होंगी : मुकेश अंबानी

IANS News
Update: 2019-10-18 08:00 GMT
Jio की सभी सेवाएं हिंदी में भी होंगी : मुकेश अंबानी

डिजिटल डेस्क, इंदौर। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियो की सभी सेवाएं हिंदी में भी उपलब्ध होंगी। इंदौर में शुक्रवार को आयोजित मैग्नीफिसेंट एमपी में मुकेश अंबानी आज अपनी कंपनी के बोर्ड की बैठक होने के कारण इंदौर नहीं पहुंच सके। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, मध्य प्रदेश न केवल भारत के मध्य में विराजमान है लेकिन भारत के मन में भी विराजमान है, मप्र महान है, और सच कहूं तो मप्र मेरा भी है।   

अंबानी ने इस मौके पर ऐलान किया, मुझे यह बताते हुए खुशी होती है कि जियो की सभी सेवाएं हिंदी में भी उपलब्ध होंगी। इससे पहले मैग्नीफिसेंट मध्य प्रदेश का शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उद्योगपतियों के साथ मिलकर दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।

डिटर्मिनेशन से काफी प्रभावित
अपने वीडियो संदेश में अंबानी ने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से इस आयोजन में हिस्सा लेना चाहता था, मगर बोर्ड की बैठक होने के कारण फिजिकली तौर पर उपस्थित नहीं हो सका। पिछले दिनों मुंबई में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात हुई थी, जिसमें मैं उनके मध्य प्रदेश में बदलाव (ट्रांसफॉर्म) लाने के विजन और डिटर्मिनेशन से काफी प्रभावित हुआ।

900 उद्योगों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा
मैग्नीफिसेंट एमपी के लिए ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर को भव्य व आकर्षक रूप दिया गया है। इस आयोजन में देश और दुनिया के 900 उद्योगों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर एक लाख करोड़ तक के करार होने की संभावना जताई जा रही है। इससे दो लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। उद्घाटन के मौके पर रंगारग कार्यक्रम भी हुए।

दिन भर विभिन्न चलेंगे सत्र
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में दिन भर विभिन्न सत्र चलेंगे, जिनमें देश के नामचीन उद्योगपति अपने अनुभवों को साझा करने वाले हैं। साथ ही राज्य सरकार की ओर से निवेश के लिए दी जाने वाली सुविधाओं से भी उन्हें अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर करार भी होंगे। कई देशों ने भी निवेश के प्रस्ताव दिए हैं।

Tags:    

Similar News