ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से

ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से

IANS News
Update: 2020-01-21 18:01 GMT
ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से
हाईलाइट
  • ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से

भुवनेश्वर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से शुरू होगा और 9 अप्रैल तक जारी रहेगा।

संसदीय कार्य विभाग ने मंगलवार को एक अधिसूचना में यह जानकारी दी।

राज्य के वित्तमंत्री निरंजन पुजारी 18 फरवरी को वर्ष 2020-21 के लिए वार्षिक बजट पेश करेंगे।

अधिसूचना में कहा गया है कि बजट सत्र 31 कार्य दिवसों का होगा, जो दो चरणों में होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल गणेशी लाल के अभिभाषण से होगी।

पहला सत्र 14 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा सत्र 11 मार्च से 9 अप्रैल तक चलेगा।

Tags:    

Similar News