Closing Bell: बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 638 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

Closing Bell: बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 638 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

Manmohan Prajapati
Update: 2021-07-22 10:44 GMT
Closing Bell: बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 638 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 191.95 अंक ऊपर 15
  • 824.05 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 638.70 अंक ऊपर 52
  • 837.21 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (22 जुलाई, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 638.70 अंक यानी कि 1.22 फीसदी ऊपर 52,837.21 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 191.95 अंक यानी कि 1.23 फीसदी की तेजी के साथ 15,824.05 के स्तर पर बंद हुआ। 

Fuel Price: लगातार 5वें दिन नहीं बढ़ी कीमत, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

आज JSW स्टील, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस टेक महिंद्रा, और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं MM, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, सिप्ला और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज सभी हरे निशान पर बंद हुए। इनमें IT, PSU, FMCG, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, फार्मा, ऑटो, बैंक, रियल्टी, मेटल, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 366.55 अंकों की तेजी के साथ 55,565.06 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 108.80 अंकों की बढ़त के साथ 15,740.90 के स्तर पर खुला था।

इससे पहले, बीते दिन (21 जुलाई, बुधवार) देश का शेयर बाजार ईद-उल-अजहा (eid ul adha) यानी बकरीद (Bakrid) के मौके पर बंद रहा था। 

पेट्रोल- डीजल जल्द हो सकता है सस्ता, ओपेक+ देशों के इस निर्णय का होगा असर

वहीं बीते सत्र (20 जुलाई, मंगलवार) में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। जबकि दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ ही बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। सेंसेक्स 354.89 अंक टूटकर 52,198.51 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 120.30 अंक  की गिरावट के साथ 15,632.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News