बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर बंद हुआ, निफ्टी में भी तेजी

क्लोजिंग बेल बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर बंद हुआ, निफ्टी में भी तेजी

Manmohan Prajapati
Update: 2021-11-23 10:26 GMT
बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर बंद हुआ, निफ्टी में भी तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 86.80 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ
  • सेंसेक्स 198.44 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (23 नवंबर, मंगलवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 198.44 अंक यानी कि 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 58664.55 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 86.80 अंक यानी कि 0.50 फीसदी बढ़त के साथ 17503.35 के स्तर पर बंद हुआ।

जारी हो गईं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, जानें लेटेस्ट दाम

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 700 अंकों की गिरावट के साथ 58 हजार के स्तर के नीचे खुला था। वहीं निफ्टी 170 अंकों की गिरावट के साथ खुला था।

सहकारी समितियों को नाम में बैंक शब्द के प्रयोग के प्रति चेताया

जबकि बीते कारोबारी दिन (22 नवंबर, सोमवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को भी गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। सेंसेक्स 1170 अंकों की गिरावट के साथ 58,465.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 348 अंकों की गिरावट के साथ 17,416 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Tags:    

Similar News