गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 236 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

क्लोजिंग बेल गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 236 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

Manmohan Prajapati
Update: 2022-05-24 10:33 GMT
गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 236 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
हाईलाइट
  • निफ्टी 89.50 अंक फिसलकर 16125.15 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 236.00 अंक टूटकर 54
  • 052.61 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (24 मई 2022, मंगलवार) उतार चढ़ाव के बाद शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 236.00 अंक यानी कि 0.43% नीचे 54,052.61 के स्तर पर बंद हुआ।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 89.50 अंक यानी कि 0.55% की गिरावट के साथ 16125.15 के स्तर पर बंद हुआ।

हालांकि बैंक निफ्टी 42 अंकों की बढ़त के साथ 34290 पर बंद हुआ। इंडिया विक्स 9.83 % बढ़कर 25.70 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में 33 शेयर लाल रहे जो एक व्यापक बिक्री की स्थिति दर्शाते हैं। निफ्टी शेयरों में डॉ रेड्डी, जीएनएफ सी, पावर ग्रिड, कोटक बैंक में सर्वोच्च तेजी रही। वहीं डिवीज लैब, टेक महिंद्रा, ग्रासिम, हिंदलिवर सबसे अधिक गिरे।

निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर शूटिंग स्टार पैटर्न बनाया है जो आनेवाले सत्र के लिए मंदी का संकेत है। पिछले 14 दिनों से निफ्टी 15750 से 16410 के बीच ट्रेड कर रहा है। किसी भी तरफ इन दोनों स्तरों में ब्रेकआउट होने पर ही निफ्टी की अगली बड़ी दिशा निर्धारित होगी। इसके अतिरिक्त निफ्टी ने 21 दिनों के मूविंग एवरेज की नीचे समाप्ति दी है जो उसमे कमजोरी का संकेत है। 

हालांकि मोमेन्टम संकेतक एमएसीडी तथा स्टॉकिस्टिक सकारात्मक क्रॉसओवर के साथ ट्रेड कर रहे हैं, ओवेरसोल्ड क्षेत्र से वापसी की है, ये निफ्टी में तेजी का संकेत है। निफ्टी 16000 पर मजबूत सपोर्ट ले सकता है, तेजी की दशा में 16300 का स्तर एक तात्कालिक अवरोध हो सकता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 33600 तथा अवरोध 34800 है।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत तेजी के सा​थ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 73 अंकों की बढ़त के साथ 54,362 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 26 अंकों की तेजी के साथ 16,241 के स्तर पर खुला था।

पलक कोठारी
शोध सहयोगी
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)

Source: Choice India


 

Tags:    

Similar News