पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन उबाल, जानें आज कितने बढ़ गए भाव

ईंधन कीमत पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन उबाल, जानें आज कितने बढ़ गए भाव

Manmohan Prajapati
Update: 2021-10-02 03:36 GMT
पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन उबाल, जानें आज कितने बढ़ गए भाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में उबाल आना शुरू हो गया है। आज (02 अक्टूबर, शनिवार) लगातार तीसरे दिन ईंधन के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम में जहां 25 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। वहीं डीजल 30 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। जानकारों का मानना है कि आगे भी भाव में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। इस पूरे माह में 3 से 4 रुपए तक बढ़ने की उम्मीद है।

बता दें कि, इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। वहीं सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक कच्चे के तेल के भाव के अनुसार ही देश में पेट्रोल और डीजल के दाम सुनिश्चित किए जाते हैं। हालांकि ये बात अलग है कि जब इसी कच्चे तेल की कीमतों में पूरे अगस्त माह गिरावट देखने को मिली तो सरकारी तेल कंपनियों ने राहत के नाम पर आमजन को दाम में स्थिरता दी। आइए जानते हैं आज के दाम...

एक हजार से ज्यादा भारतीयों के पास 1 हजार करोड़ से अधिक रुपये की कुल संपत्ति: हुरुन इंडिया

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.14 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 108.15 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 102.74 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 99.76 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 90.47 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 98.12 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 93.54 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 94.99 रुपए चुकाना होंगे।  

एडटेक प्लेटफॉर्म अनअकैडमी ने अपने जॉब पोर्टल रिलेवल में 20 मिलियन डॉलर का किया निवेश 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News