आज फिर लगी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आग, जानें कितने चुकाना होंगे दाम

ईंधन कीमत आज फिर लगी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आग, जानें कितने चुकाना होंगे दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2021-10-07 03:53 GMT
आज फिर लगी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आग, जानें कितने चुकाना होंगे दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (07 अक्टूबर, गुरुवार) भी ईंधन के दाम में वृद्धि की है। पेट्रोल के दाम में जहां 30 पैसे का इजाफा किया गया है। वहीं डीजल भी 35 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। बता दें कि, यह लगातार तीसरा दिन है जब पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

इससे पहले कल (06 अक्टूबर, बुधवार) भी पेट्रोल के रेट में जहां 30 पैसे और डीजल के रेट में 35 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि देखने को मिली थी। इस महंगाई का कारण, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में तेजी बताया जा रहा है। जानकारों का मानना है कि यही हाल रहा तो आगे भी आमजन की जेब का भार बढ़ने वाला है। आइए जानते हैं आज के दाम...

बिग फैशन फेस्टिवल के लिए मिंत्रा का अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग-डे

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.24 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.25 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 103.94 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 91.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 94.88 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 96.26 रुपए चुकाना होंगे।  

कश्मीरी अखरोट की पहली खेप बेंगलुरु रवाना

26 राज्यों में 100 के पार कीमत
आपको बता दें कि देश के 26 राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रुपए के पार जा पहुंची हैं। इनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, नागालैंड, पुडुचेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा आदि शामिल हैं।

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News