7 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल, क्या पेट्रोल- डीजल के रेट में मिलेगी राहत?

वाहन ईंधन कीमत 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल, क्या पेट्रोल- डीजल के रेट में मिलेगी राहत?

Manmohan Prajapati
Update: 2022-09-08 03:37 GMT
7 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल, क्या पेट्रोल- डीजल के रेट में मिलेगी राहत?
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं। अब इसके दाम 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और यह 92 डालर प्रति बैरल पर है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के रेट में कमी आ सकती है। हालांकि, जिस तरह से भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने अब तक रुख बनाए रखा है। उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आमजनता को वे कोई राहत नहीं देना चाहेंगी। क्योंकि बीते दिनों में कच्चा तेल कई बार गिरा है, लेकिन कंपनियों ने राहत के नाम पर सिर्फ रेट में स्थिरता बांटी है। 

बात करें आज (08 सितंबर 2022, गुरुवार) की तो सरकारी तेल कंपनियों ने दाम में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।आपको बता दें कि, देश में पेट्रोल और डीजल के रेट लंबे समय से ज्यों के त्यों बने हुए हैं। आमजनता को की जेब पर बढ़ रहे दवाब को कम करने के लिए आखिरी बार21 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था।  

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News