पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हुए जारी, यहां जानें आपके शहर में क्या है एक लीटर तेल की कीमत

वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हुए जारी, यहां जानें आपके शहर में क्या है एक लीटर तेल की कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2022-07-19 03:57 GMT
पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हुए जारी, यहां जानें आपके शहर में क्या है एक लीटर तेल की कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इस हफ्ते जबरदस्त गिरावट आई है। इस गिरावट की वजह से कच्चा तेल अपने तीन महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में एक बार फिर से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल, बात करें आज (19 जुलाई 2022, मंगलवार) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने कोई बदलाव वाहन ईंधन के दाम में नहीं किया है।

आपको बता दें कि, इसी कच्चे तेल में तेजी आने पर इन्हीं सरकारी तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन के रेट जमकर बढ़ाए थे। जिसके बाद केंद्र सरकार ने आमजनता को महंगाई से राहत देने के ल‍िए एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी। 21 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता किया गया था। लेकिन इसके बाद से पेट्रोल हो या डीजल दोनों के ही भाव जस के तस बने हुए हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट दाम...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।      

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:    

Similar News