कच्चे तेल की कीमतों में फिर आई गिरावट, पेट्रोल- डीजल के दाम पर क्या हुआ असर

वाहन ईंधन कीमत कच्चे तेल की कीमतों में फिर आई गिरावट, पेट्रोल- डीजल के दाम पर क्या हुआ असर

Manmohan Prajapati
Update: 2022-11-19 03:49 GMT
कच्चे तेल की कीमतों में फिर आई गिरावट, पेट्रोल- डीजल के दाम पर क्या हुआ असर
हाईलाइट
  • डीजल के रेट भी ज्यों के त्यों बने हुए हैं
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में एक बार​ फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड जहां 2.16 डॉलर यानी कि 2.41 प्रतिशत गिरकर 87.62 डॉलर पर पहुंच गया है, वहीं डबल्यूटीआई क्रूड का रेट 1.56 डॉलर यानी कि 1.91 प्रतिशत गिरकर 80.08 डॉलर पर हो गया है। ऐसे में आमजनों को उम्मीद है कि घरेलू बाजार में वाहन ईंधन के दाम में राहत मिल सकती है। लेकिन बीते दिनों के आंकड़े को देखा जाए तो आमजनता की इन उम्मीदों पर सिर्फ पानी ही फेरा जा सकता है। क्योंकि इससे पहले भी सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चा तेल लगातार सस्ता होने के बावजूद कोई राहत नहीं दी है।

बात​ करें आज (19 नवंबर 2022, शनिवार) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।  आखिरी बार 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के ताजा रेट...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News