क्या घटेंगे पेट्रोल और डीजल के रेट, पेट्रोलियम मंत्री की आशंका के बीच जानें आज के लेटेस्ट रेट

वाहन ईंधन कीमत क्या घटेंगे पेट्रोल और डीजल के रेट, पेट्रोलियम मंत्री की आशंका के बीच जानें आज के लेटेस्ट रेट

Manmohan Prajapati
Update: 2023-01-23 03:45 GMT
क्या घटेंगे पेट्रोल और डीजल के रेट, पेट्रोलियम मंत्री की आशंका के बीच जानें आज के लेटेस्ट रेट
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि, अब तक इसका कोई लाभ देशवासियों को नहीं मिला है। लेकिन आने वाले दिनों में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के रेट गिर सकते हैं। दरअसल, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने तेल कंपनियों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें स्थिर हैं और कंपनियों की अंडर-रिकवरी बंद हो गई हो तो भारत में भी तेल की कीमतों को घटाना चाहिए। 

फिलहाल, आज (23 जनवरी 2023, सोमवार) भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि, आखिरी बार 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News