अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 1 फीसदी उछला, जानें जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज क्या हुआ असर

वाहन ईंधन कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 1 फीसदी उछला, जानें जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज क्या हुआ असर

Manmohan Prajapati
Update: 2022-06-23 03:35 GMT
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 1 फीसदी उछला, जानें जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज क्या हुआ असर
हाईलाइट
  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल में 1 फीसदी का उछाल
  • पेट्रोल और डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देशभर में आज (23 जून 2022, गुरुवार) पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के लेटेस्ट दाम अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी आनी शुरू हो गई है। आज कच्‍चा तेल 1 फीसदी उछाल पर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते माना जा रहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव पर भी इसका असर पड़ सकता है।

फिलहाल, करीब 2 माह से स्थिरता का यह दौर जारी है। आपको बता दें कि, केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के ल‍िए बीते माह 21 मई को एक्‍साइज ड्यूटी जरूर कम की थी। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए कम हो गए थे। वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर ही बिक रहा है। आइए जानते हैं देश के महानगरों में आज के दाम...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।             

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:    

Similar News