कच्चे तेल की कीमत में हुआ इजाफा, जानें पेट्रोल-डीजल के दाम पर क्या हुआ असर?

वाहन ईंधन दाम कच्चे तेल की कीमत में हुआ इजाफा, जानें पेट्रोल-डीजल के दाम पर क्या हुआ असर?

Manmohan Prajapati
Update: 2022-01-27 03:28 GMT
कच्चे तेल की कीमत में हुआ इजाफा, जानें पेट्रोल-डीजल के दाम पर क्या हुआ असर?
हाईलाइट
  • चुनाव के दौरान खूब मिल रही राहत
  • पेट्रोल और डीजल के रेट ज्यों के त्यों

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का असर घरेलू बाजार पर पड़ता है। जिसके अनुसार हर रोज सुबह पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय किए जाते हैं। ऐसा सरकार और सरकारी तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) का कहना है। लेकिन आम आदमी का मानना है कि इस नियम में काफी भेदभावपूर्ण रवैया देखने को मिलता है। क्यों कि सालभर इस नियम की आड़ में जबरदस्त तरीके रेट बढ़ाने वाली ये कंपनियां चुनाव आते ही सरकार के अनुसार चलती हुई नजर आती हैं। वर्तमान में ऐसी स्थिति को साफ तौर पर देखा जा सकता है। 

बात करें आज (27 जनवरी, गुरुवार) की तो वाइ ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार, 3 नवंबर 2021 को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए की कटौती की गई थी। इसके बाद विभिन्न राज्यों ने भी पेट्रोल पर वैट कम किया था। इसके बाद से सरकारी तेल कंपनियों ने भाव में स्थिरता की यह स्थिति ढाई माह से भी अधिक समय से बना रखी है। आम लोगों के अनुसार यह स्थिति चुनाव के चलते है। फिलहाल जानते हैं आज के रेट...

पोंगल त्योहार के दौरान तमिलनाडु में 520 करोड़ रुपये की हुई शराब की बिक्री

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

पेटीएम के शेयर ने भारी नुकसान के बाद की वापसी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Tags:    

Similar News