एक दिन में 990 रुपए उछला सोना, अब तक का सबसे महंगा

एक दिन में 990 रुपए उछला सोना, अब तक का सबसे महंगा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-08 12:17 GMT
एक दिन में 990 रुपए उछला सोना, अब तक का सबसे महंगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोने के भाव में शुक्रवार को अचानक तेजी देखने को मिली। सोने के दाम 990 रूपए बढ़कर 31,350 प्रति 10 ग्राम हो गए। सोने की कीमत में आज आया उछाल इस साल की सबसे बड़ी उछाल है। सोने के दाम 10 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आगे आने वाले त्योहारों के सीजन की शुरुआत के चलते घरेलू बाजार में सोने की डिमांड बढ़ेगी, जिसका असर कीमतों पर दिखेगा। 

हालांकि श्राद्ध का महीना होने के कारण बाजार में सुस्ती चल रही है। वहीं इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठान के चलते चांदी भी 42,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। व्यापारियों का मानना है कि सोने में यह साल की सबसे बड़ी तेजी वैश्विक बाजार में डॉलर में आई कमजोरी के चलते देखने को मिली है। गौरतलब है कि सोने के भाव में आई यह तेजी नार्थ कोरिया और अमेरिका के बीच चल रहे विवाद और डॉलर के कमजोर होने के कारण आई है।  

Similar News