मुकेश अंबानी दुनिया के 13वें सबसे अमीर शख्स, 10 अरब डॉलर बढ़ी नेटवर्थ

मुकेश अंबानी दुनिया के 13वें सबसे अमीर शख्स, 10 अरब डॉलर बढ़ी नेटवर्थ

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-06 19:17 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फोर्ब्स ने दुनियाभार के 61 अरबपतियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयमैन मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 6 स्थान की छलांग लगाई है। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस पहले स्थान पर कायम हैं।

जेफ बेजोस (55) के पास 131 (9.25 लाख करोड़) अरब  डॉलर की संपत्ति है। बेजोस की नेटवर्थ एक साल में 18 अरब डॉलर (1.27 लाख करोड़) रुपए बढ़ गई है, उनके बाद बिल गेट्स और वॉरेन बफे का नंबर है। एक साल में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 10 अरब डॉलर बढ़ी है। इससे पहले 2018 में भी फोर्ब्स ने अरबपतियों की सूची जारी की थी, उस समय उनकी नेटवर्थ 40.1 अरब डॉलर यानी 2.83 लाख करोड़ रुपए थी, जो बढ़कर 2019 में 50 अरब डॉलर यानी 3.52 लाख करोड़ रुपए हो गई है, उनकी तेल एवं गैस कंपनी का रेवेन्यू सालाना 60 अरब डॉलर यानी करीब 4.23 लाख करोड़ रुपए है। 

इसके अलावा विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेजमजी दुनिया में नेटवर्थ के मामले में 36वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति वर्तमान में 22.6 अरब डॉलर यानी 1.56 लाख करोड़ रुपए है। लिस्ट में एचसीएल के मालिक शिव नाडर 82वें, अर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल 91वें, बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला 122, अडानी ग्रुप फाउंडर गौतम अडानी 167वें स्थान पर हैं।

 

टॉप-10 में 7 अमेरिका के
नाम/देश    नेटवर्थ (लाख करोड़ रुपए)
जेफ बेजोस, US    9.25 
बिल गेट्स, US    6.81
वॉरेन बफे, US    5.82
बर्नार्ड अर्नोल्ट फैमिली, फ्रांस    5.36
कार्लोस स्लिम हेलु फैमिली, मैक्सिको    4.51
अमानसिओ ऑर्टेगा, स्पेन    4.42
लैरी एलिसन, US    4.41
मार्क जकरबर्ग, US    4.39
माइकल ब्लूमबर्ग, US    3.91
लैरी पेज, US    3.58
 

 

 

Similar News