ONGC ने फिर इंडियन ऑयल को पछाड़ा, बनी सर्वाधिक मुनाफे वाली सरकारी कंपनी

ONGC ने फिर इंडियन ऑयल को पछाड़ा, बनी सर्वाधिक मुनाफे वाली सरकारी कंपनी

Manmohan Prajapati
Update: 2019-06-03 12:34 GMT
ONGC ने फिर इंडियन ऑयल को पछाड़ा, बनी सर्वाधिक मुनाफे वाली सरकारी कंपनी
हाईलाइट
  • 2018-19 में ONGC का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 26
  • 716 करोड़ रुपए पर पहुंचा
  • इंडियन ऑयल का मुनाफा कम होने की वजह तेल की कीमतों में गिरावट है
  • इसी अवधि में इंडियन ऑयल का शुद्ध मुनाफा 17
  • 274 करोड़ रुपए रहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन ऑयल को पछाड़कर ONGC एक बार फिर अधिक मुनाफा कमाने वाली सरकारी कंपनी बन गई है। सूचीबद्ध कंपनियों के वित्तीय परिणामों के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में ONGC का शुद्ध मुनाफा 34% बढ़कर 26,716 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इस दौरान Indian Oil का शुद्ध मुनाफा 17,274 करोड़ रुपए रहा। इससे पहले लगातार दो वित्त वर्ष के दौरान इंडियन ऑयल ने ONGC से अधिक मुनाफा अर्जित किया था। फिलहाल ONGC ने सबसे अधिक मुनाफे में रहने वाली घरेलू सरकारी कंपनी का तमगा फिर से हासिल कर लिया।

तेल की कीमतों में गिरावट
इंडियन ऑयल का मुनाफा कम होने की वजह तेल की कीमतों में गिरावट आना माना जा रहा है। यही कारण भी रहा कि कंपनी ने सर्वाधिक कारोबार वाली भारतीय कंपनी का तमगा भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाथों खो दिया। जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान इंडियन ऑयल का शुद्ध मुनाफा 21,346 करोड़ रुपए रहा था। इस दौरान ONGC को 19,945 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार चौथे साल सर्वाधिक मुनाफा कमाने वाली भारतीय कंपनी बनी रही।

रिलायंस का राजस्व 44% बढ़ा
रिलायंस इंडस्ट्रीज को वित्त वर्ष 2018-19 में 39,588 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ। इस दौरान उसका कारोबार 6.23 लाख करोड़ रुपए रहा। जबकि इसकी तुलना में इंडियन मोबाइल का कारोबार 6.1 साथ लाख करोड़ रुपए रहा। रिलायंस अब राजस्व, मुनाफा और बाजार पूंजीकरण के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। पिछले वित्त वर्ष में रिलायंस का राजस्व 44% बढ़ा, वित्त वर्ष 2010 से 2019 के दौरान रिलायंस का राजस्व सालाना 14% से अधिक की दर से बढ़ा। इसकी तुलना में इंडियन ऑयल का राजस्व वित्त वर्ष 2018-19 में 20% बढ़ा तथा 2010 से 2019 के दौरान सालाना 6.3% की दर से बढ़ा।

Tags:    

Similar News