गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 228 अंक फिसला, निफ्टी भी लुढ़का

ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 228 अंक फिसला, निफ्टी भी लुढ़का

Manmohan Prajapati
Update: 2022-02-21 04:51 GMT
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 228 अंक फिसला, निफ्टी भी लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी भी 17
  • 198 के स्तर पर खुला
  • सेंसेक्स 57
  • 604 के स्तर पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (21 फरवरी, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 228 अंकों की गिरावट के साथ 57,604 के स्तर पर खुला।   

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी सूचकांक 77 अंक की तेजी के साथ 17,198 के स्तर पर खुला।

चुनाव में जारी है सरकारी तेल कंपनियों की राहत, पेट्रोल- डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव

बता दें कि, बीते सत्र (18 फरवरी, शुक्रवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 135 अंक की गिरावट के साथ 57,756 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 39 अंकों की गिरावट के साथ 17275 के स्तर पर खुला था।

वहीं शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 59 अंक की गिरावट के साथ 57,833 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी सूचकांक 28 अंक गिरावट के साथ 17,276 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News