Petrol-Diesel Price : सस्ता हो रहा है कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं

Petrol-Diesel Price : सस्ता हो रहा है कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं

Manmohan Prajapati
Update: 2021-08-04 03:16 GMT
Petrol-Diesel Price : सस्ता हो रहा है कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में दाम में कमी की आशंका
  • आज पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहींं
  • डीजल की कीमतें भी आज स्थिर रही हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कल सुबह बाजार खुलते ही डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.81 फीसदी गिर कर 69.35 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया। इसी तरह ब्रेंट क्रूड भी 2.21 फीसदी कम हो कर 71.25 डॉलर तक गिर गया था। फिलहाल देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव पर इनका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। यहां भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने लगातार 18वें दिन (04 अगस्त, बुधवार) भी रेट स्थिर रखे हैं, यानी कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

आपको बता दें कि, इससे पहले लगातार रुक- रुक हुई बढ़ोतरी से देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित 15 राज्यों में पेट्रोल 100 का आंकड़ा पार चुका है। यह बढ़ोतरी मई (04/05/2021) से शुरू हुई थी, जिसमें बीच- बीच में स्थिरता भी देखने को मिली। हालांकि कुल 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

दूसरे बैंक के ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, जानिए अगस्त में होने वाले इन बदलावों के बारे में 

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चैन्नई सहित देशभर में पेट्रोल- डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं... 

महानगर    

पेट्रोल (प्रतिलीटर)    

डीजल (प्रतिलीटर)

दिल्ली

101.84 रुपए

89.87 रुपए

मुंबई

107.83 रुपए

97.45 रुपए

कोलकाता

102.08 रुपए

93.02 रुपए

चैन्नई

102.49 रुपए

94.39 रुपए

भोपाल

110.20 रुपए

98.67 रुपए

पेट्रोल- डीजल जल्द हो सकता है सस्ता, ओपेक+ देशों के इस निर्णय का होगा असर  

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Tags:    

Similar News