Fuel Price: लॉकडाउन के तीसरे फेज का पहला दिन, जानें आज क्या है पेट्रोल- डीजल की कीमत ?

Fuel Price: लॉकडाउन के तीसरे फेज का पहला दिन, जानें आज क्या है पेट्रोल- डीजल की कीमत ?

Manmohan Prajapati
Update: 2020-05-04 02:48 GMT
Fuel Price: लॉकडाउन के तीसरे फेज का पहला दिन, जानें आज क्या है पेट्रोल- डीजल की कीमत ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना संकट के चलते लागू हुए लॉकडाउन को सरकार द्वारा बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है। यह लॉकडाउन का तीसरा फेज है, जिसमें कई सारी छूट दी गई हैं। ऐसे में लोग अपने आवश्यक कार्यों को निपटाने घर से कुछ शर्तों के ​साथ निकल सकेंगे। आज फेज 3 का पहला दिन है, ऐसे में घर से निकलने से पहले यह जानना जरूरी होगा कि पेट्रोल- डीजल की कीमतें किस स्तर पर आ पहुंची हैं। हालांकि कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट देखी जा रही है। लेकिन पेट्रोल- डीजल पर इसका क्या असर हुआ है, आइए जानते हैं...

यहां बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आई कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमत कम नहीं हुई है। यहां लगातार 51 दिनों से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। बात करें आज (सोमवार, 04 मई) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। मालूम हो कि आखिरी बार पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बदलाव 16 मार्च को किया गया था।

Coronavirus: वॉरेन बफेट की कंपनी को लगभग 50 अरब डॉलर का नुकसान

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-  

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

69.59 रुपए प्रति लीटर

62.29 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

76.31 रुपए प्रति लीटर

66.21 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

73.30 रुपए प्रति लीटर

65.62 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

72.28 रुपए प्रति लीटर

65.71 रुपए प्रति लीटर

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

वित्तीय हालत अस्थिर: RBI ने रद्द किए CKP को-ऑपरेटिव बैंक के लाइसेंस

पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इसके अलावा डीलरशिप का असर भी पेट्रोल डीजल की कीमत पर होता है। दरअसल, डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कीमत भी जुड़ती है।

Tags:    

Similar News