Petrol-Diesel Price: आज भी स्थिर हैं दाम, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

Petrol-Diesel Price: आज भी स्थिर हैं दाम, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

Manmohan Prajapati
Update: 2021-08-05 05:45 GMT
हाईलाइट
  • 19 दिन से नहीं हुआ कोई बदलाव
  • कच्चे तेल की कीमत में नरमी
  • देश में ईंधन के दाम भी स्थिर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वैश्विक कच्चे तेल (Crude Oil) में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू बाजार में दिखाई देता है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार तीसरे दिन कच्चे तेल के दाम में नरमी  बनी रही है। ऐसे में देश में बीते 19 दिनों से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें  स्थिर हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (05 अगस्त, गुरुवार) ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि पेट्रोल-डीजल देशभर में पुराने रेट पर ही उपलब्ध होगा। 

हालांकि, आपको बता दें कि, इससे पहले लगातार रुक- रुक हुई बढ़ोतरी से देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित 15 राज्यों में पेट्रोल 100 का आंकड़ा पार चुका है। यह बढ़ोतरी मई (04/05/2021) से शुरू हुई थी, जिसमें बीच- बीच में स्थिरता भी देखने को मिली। हालांकि कुल 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

दूसरे बैंक के ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, जानिए अगस्त में होने वाले इन बदलावों के बारे में 

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 102.08 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा और राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 110.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। 

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 97.45 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 93.02 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 94.39 रुपए और भोपाल में 98.67 रुपए चुकाना होंगे। 

पेट्रोल- डीजल जल्द हो सकता है सस्ता, ओपेक+ देशों के इस निर्णय का होगा असर  

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Tags:    

Similar News