Fuel Price: लॉकडाउन 4.0 शुरू, जानें क्या है आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत? 

Fuel Price: लॉकडाउन 4.0 शुरू, जानें क्या है आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत? 

Manmohan Prajapati
Update: 2020-05-18 04:31 GMT
Fuel Price: लॉकडाउन 4.0 शुरू, जानें क्या है आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत? 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार 18 मई यानी कि आज से देशभर में लॉकडाउन 4 (Lockdown 4) शुरू हो गया है। लॉकडाउन 3 में केंद्र सहित कई राज्यों द्वारा एक्साइज ड्यूटी और वैट बढ़ाया था। जिसके चलते संबंधित राज्यों में पेट्रोल- डीजल (Petrol- diesel) महंगा ​हो गया है। वहीं जानकारों का मानना है कि जल्द ही यह महंगाई देशभर के लोगों को झूलना पड़ सकती है। दरअसल, मई माह के बाद पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। फिलहाल आज (सोमवार 18 मई) भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।  

आपको बता दें कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन (Lockdown) के चलते दुनियाभर में तेल की खपत में ऐतिहासिक गिरावट आई है, जिसके कारण मांग घटने से कच्चे तेल का भाव भी रिकॉर्ड गिरा है, लेकिन देश में इसका फायदा आम आदमी तक नहीं पहुंचाया जा रहा। आइए जानते हैं आज क्या हैं देश के महानगरों में पेट्रोल- डीजल का दाम...

एयर इंडिया ने कहा- भारत सरकार के निर्देश के बाद ही शुरू होंगी उड़ानें

आज की कीमत इस प्रकार हैं:-

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

71.26 रुपए प्रति लीटर

69.39 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

76.31 रुपए प्रति लीटर

66.21 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

73.30 रुपए प्रति लीटर

65.62 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

75.54 रुपए प्रति लीटर

68.22 रुपए प्रति लीटर

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

जनरल अटलांटिक ने रिलायंस जियो में 6598 करोड़ रुपये का किया निवेश

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:    

Similar News