Jio का बड़ा ऐलान, अब पुराने फोन के बदले 500 रुपए में नया जियो फोन

Jio का बड़ा ऐलान, अब पुराने फोन के बदले 500 रुपए में नया जियो फोन

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-05 07:25 GMT
हाईलाइट
  • रिलायंस ने जियोफोन-2 लॉन्च किया है।
  • इस फोन में यू-ट्यूब
  • वॉट्सऐप
  • फेसबुक आदि स्मार्ट फीचर मिलेंगे।
  • इसके साथ खास जियो ऐप और फाइबर ब्रॉडबैंड भी लॉन्च किया गया हैं।
  • जियो ने सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।


डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूरे देश में रिलायंस जियो ने इंटरनेट की क्रांति फैला दी रखी है। आज के वक्त में हर शख्स जियो की मदद से अनलिमिटेड कॉल्स और इंटरनेट का फायदा उठा रहा है। आम जनता के बीच जियो की जबरदस्त सफलता के बाद अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग में (AGM) आम जनता को एक और तोहफा दे डाला है। रिलायंस ने अब जियोफोन-2 लॉन्च किया है। इस फोन में यू-ट्यूब, वॉट्सऐप, फेसबुक आदि स्मार्ट फीचर मिलेंगे। इसके साथ खास जियो ऐप और फाइबर ब्रॉडबैंड भी लॉन्च किया गया हैं। 

 

जानिए क्या-क्या बड़े ऐलान किए गए हैं... 

 

-जियो ने सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। बता दें जियो फाइबर कनेक्टिविटी को लेकर काम कर रहा है। फाइबर ब्रॉडबैंड को लेकर रिलायंस बड़ा निवेश कर रही है। आकाश और ईशा अंबानी ने जियो की गीगा फाइबर सर्विसेज का ऐलान किया। जियो गीगा फाइबर नेटवर्क ब्रॉडबैंड सर्विस है।

 

- "JioGigafiber" नाम से फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा लॉन्च की है। फाइबर में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध होगी। सस्ती दर पर ब्रॉडबैंड कनेक्शन मुहैया होंगे। फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड में टॉप 5 में पहुंचने का लक्ष्य है। फाइबर कनेक्टिविटी में 2.5 लाख करोड़ का निवेश किया। 

 

-वॉयस कमांड पर टीवी चैनल बदला जा सकेगा । जियो गीगा राउटर भी लॉन्च किया गया है। जियो गीगा टीवी सेट टॉप बॉक्स भी लॉन्च किया गया। 

 

 

 

जियोफोन-2 को लेकर ऐलान

 

- जियो फीचर फोन के यूजर्स जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर

 

- जुलाई 21 से मॉनसून हंगामा ऑफर का फायदा मिलेगा

 

- 501 रुपए में पुराने फोन के बदले नया जियोफोन मिलेगा

 

- 15 अगस्त से जियोफोन-2 मिलेगा, 2,999 रुपए होगी कीमत

 

- 15 अगस्त से जियो फोन पर मिलेगी फेसबुक, वॉट्सऐप और यूट्यूब की सुविधा। 

 

-जियो फोन के लिए मॉनसून हंगामा ऑफर का भी ऐलान किया गया है। 21 जुलाई से 501 रुपये में पुराने जियो फोन के बदले नया फोन मिलेगा। यहां आपको बता दें कि यह ऑफर पुराने फोन के लिए ही है। 

 

-जियो फोन 2 कई सुविधाओं से लैस होगा, इसमें यूट्यूब, फेसबुक, वॉट्सऐप की भी सुविधा मिलेगी। 

 

 

 

जियो को लेकर मुकेश अंबानी ने किए कई बड़े ऐलान

मुकेश अंबानी ने रिलायंस की एजीएम में कहा कि आने वाला साल भी कंपनी के लिए ट्रांसफॉर्मेशनल रहेगा। अंबानी के अनुसार, रिलायंस के लिए पिछले 10 साल बेहद शानदार रहे। हाइड्रोकार्बन कारोबार बहुत तेजी से बढ़ा। रिलायंस देश का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है। कंपनी का मुनाफा 20.5% से ज्यादा बढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज निजी क्षेत्र में सबसे बड़ी टैक्सपेयर कंपनी है। Jio भारत में सबसे तेज सर्विस देने वाला नेटवर्क है। देश के हर कोने को Jio से जोड़ेंगे। Jio और रिटेल के कारोबार में भी बड़ा इजाफा हुआ। Jio को 36,075 करोड़ का मुनाफा हुआ। 1 साल में जियो के ग्राहक दोगुने हुए। Jio ने हर महीने ग्राहकों को 240 GB डेटा दिया।

 

-अंबानी ने बताया कि पिछले साल 2% की तुलना में वित्त वर्ष 2018 में जियो के कंसॉलिडेट EBIDATA और रिटेल में 13% बढ़ा है। 

-मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने कहा कि MBPS के दिन गए, आज का समय GBPS का है। 

-जियो का रेवेन्यू 69,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। 

- आकाश अंबानी ने कहा कि अब आपका घर पूरी तरह से वाई-फाई कवरेज में होगा, हर उपकरण, प्लग पॉइंट और स्विच स्मार्ट बन जाएंगे। अब आपके  पास बड़ी आसानी से कैमरे के जरिए 24X7 सुरक्षा निगरानी कर सकेंगे। 

- जियो स्मार्ट होम के जरिये अपने घर को और अन्य चीजें भी कंट्रोल किए जा सकेंगे. इसमें मौसम से लेकर आपकी अन्य चीजें भी शामिल हैं।


 

किसानों की आय दaगुनी करने में करेंगे मदद

- किसानों की आय दaगुनी करने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी को किसानों के अनुभव के साथ जोड़ा जाए, तो जियो देश में हरित क्रांति ला सकता है।

- शिक्षा पर फोकस करेंगे। इसके लिए फाइबर ब्रॉडबैंड को श‍िक्षण संस्थानों में पहुंचाया जाएगा।

- हेल्थकेयर पर भी रहेगा फोकस। टेलीमेडिसिन और ई-डायगनोस्ट‍िक को लागू कर भारत हेल्थकेयर का खर्च कम कर सकता है।

Similar News