शेयर मार्केट पर दिख रहा है अमेरिका-कोरिया विवाद का असर

शेयर मार्केट पर दिख रहा है अमेरिका-कोरिया विवाद का असर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-11 07:11 GMT
शेयर मार्केट पर दिख रहा है अमेरिका-कोरिया विवाद का असर

डिजिटल डेस्क,मुंबई। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। सेंसेक्स और निफ्टी जबरदस्त गिरावट के साथ खुले। जहां सेंसेक्स ने 300 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेडिंग शुरू की वहीं निफ्टी भी 100 अंक लुढ़कर कारोबार करता रहा।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अमेरिकी शेयर बाजार में जारी सुधार और अमेरिका-कोरिया विवाद के चलते देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सेंसेक्स  की शुरुआत 330 अंक गिरकर 31,531 से हुई। वहीं निफ्टी में 94 अंकों की गिरावट के साथ 9726 के स्तर से कारोबार शुरू हुआ।  बुधवार के दिन भी शेयर बाजार इन्ही वैश्विक कारणों के चलते बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए था। बुधवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 216.35 अंकों की गिरावट के साथ 31,797.84 पर और निफ्टी 70.50 अंकों की गिरावट के साथ 9,908.05 पर बंद हुआ था।

कोरिया के बवाल के बाद 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स
इस हफ्ते के कारोबार के दौरान सेंसेक्स लगातार गिरा है। हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को जहां सेंसेक्स 31,316 के स्तर पर था वहीं शुक्रवार तक सेंसेक्स 1092 अंकों की गिरावट के साथ 31,224 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मार्केट के जानकारों का मानना है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जारी तनाव के कारण लगातार सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है।


 

Similar News