Closing Bell: सेंसेक्स 215 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,255 के नीचे बंद हुआ

Closing Bell: सेंसेक्स 215 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,255 के नीचे बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-04 05:07 GMT
हाईलाइट
  • निफ्टी 52.30 अंकों की गिरावट के साथ 11
  • 251 पर बंद
  • सेंसेक्स 214.22 अंकों की गिरावट के साथ 38
  • 409.48 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 214.22 अंकों की गिरावट के साथ 38,409.48 पर और निफ्टी 52.30 अंकों की गिरावट के साथ 11,251 पर बंद हुआ। लगभग 694 शेयरों में तेजी, 1673 शेयरों में गिरावट आई है और 129 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन शेयरों में गिरावट रही
निफ्टी पर सिप्ला, डॉ रेड्डीज लैब्स, पावर ग्रिड, सन फार्मा और गेल में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि यस बैंक, आयशर मोटर्स, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स और आईटीसी के शेयरों में गिरावट रही। फार्मा, आईटी और एनर्जी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई।

Tags:    

Similar News