Closing Bell: सेंसेक्स 1,700 अंक लुढ़का, निफ्टी 8,542 के नीचे बंद हुआ

Closing Bell: सेंसेक्स 1,700 अंक लुढ़का, निफ्टी 8,542 के नीचे बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-18 03:59 GMT
हाईलाइट
  • निफ्टी 425.55 अंक या 4.75% नीचे गिरकर 8
  • 541.50 पर बंद
  • सेंसेक्स 1
  • 709.58 अंक या 5.59% की गिरावट के साथ 28
  • 869.51 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इसका असर इस सप्ताह भी जारी है। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को भी बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 1,709.58 अंक या 5.59% की गिरावट के साथ 3 साल के निचले स्तर पर 28,869.51 पर, जबकि निफ्टी 425.55 अंक या 4.75% नीचे गिरकर 8,541.50 पर बंद हुआ। लगभग 392 शेयरों में तेजी, 1947 शेयरों में गिरावट आई है और 146 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर ज़ी एंटरटेनमेंट, ओएनजीसी, यस बैंक, आईटीसी और एसबीआई के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि इंडसइंड बैंक, भारती इंफ्राटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड कॉर्प में गिरावट देखने को मिली। वहीं सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में बंद। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में 4-6 प्रतिशत कि गिरावट आई। 

यह खबर भी पढ़ें - Closing Bell: सेंसेक्स 810 अंक लुढ़का, निफ्टी 8,966 के नीचे बंद हुआ

मंगलवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भी बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 810.98 अंकों या 2.58% की गिरावट के साथ 30,579.09 पर और निफ्टी 230.70 अंकों या 2.51% की गिरावट के साथ 8,966.70 पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News