Share market: सेंसेक्स 2002 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,293 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 2002 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,293 के नीचे बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-04 04:06 GMT
Share market: सेंसेक्स 2002 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,293 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को गिरावट रही। सेंसेक्स -2002.27 अंक या -5.94% नीचे गिरकर 31715.35 पर और निफ्टी -566.4 अंक या -5.74% की गिरावट के साथ 9293.50 पर बंद हुआ। बाजार में 4 दिनों की तेजी पर आज ब्रेक लगा है। मई सीरीज की गिरावट के साथ शुरुआत हुई है।

बैंकिंग शेयरों पर आज सबसे ज्यादा दबाव दिखा जिसके चलते बैंक निफ्टी 1791 अंक गिरकर 19,744 पर बंद हुआ है। छोटे-मझोले शेयरों पर भी दबाव रहा जिसके चलते मिडकैप इंडेक्स 594 अंक गिरकर 12,908 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में बिकवाली नजर आई। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। फार्मा को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली रही। बैंकिंग, ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। IT,मेटल, तेल-गैस शेयरों में भी गिरावट रही। हालांकि लिकर शेयरों में खरीदारी रही।

गुरुवार को शेयर बाजार तेजी में बंद हुआ था
इससे पहले पिछले सप्ताह कारोबार के आखिरी दिन गुरुवार 30 अप्रैल को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 997.46 अंक या 3.05% बढ़कर 33717.62 पर और निफ्टी 306.55 अंक या 3.21% की बढ़त के साथ 9859.90 पर बंद हुआ था। इसके बाद शुक्रवार 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बाजार बंद था। वहीं शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है।

Tags:    

Similar News