Share market: सेंसेक्स 885 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,142 के नीचे बंद

Share market: सेंसेक्स 885 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,142 के नीचे बंद

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-14 03:56 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 885.72 अंकों या 2.77% की गिरावट के साथ 31122.89 पर और निफ्टी 240.80 अंकों या 2.57% की गिरावट के साथ 9142.75 पर बंद हुआ। लगभग 968 शेयरों में तेजी, 1324 शेयरों में गिरावट आई है और 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी और गेल में सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जबकि भारती इंफ्राटेल, ज़ी एंटरटेनमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, एलएंडटी और मारुति सुजुकी में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में फार्मा और एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टरों में गिरावट रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 0.3-0.7 प्रतिशत तक नीचे गिरकर बंद हुआ। 

बुधवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बुधवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 637.49 अंक या 2.03% की बढ़त के साथ 32008.61 पर और निफ्टी 187.00 अंक या 2.03% की बढ़त के साथ 9383.55 पर बंद हुआ था।

 

 

 

Tags:    

Similar News