Share market: सेंसेक्स 306 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,142 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 306 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,142 के पार बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-05 04:11 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 306.54 अंक या 0.90% बढ़कर 34287.24 पर और निफ्टी 113.10 अंक या 1.13% की बढ़त के साथ 10,142.20 पर बंद हुआ है। लगभग 2028 शेयरों में तेजी 505 शेयरों में गिरावट आई और 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी पर टाटा मोटर्स, भारती इंफ्राटेल, एसबीआई, टाटा स्टील और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि टीसीएस, एचयूएल, सिप्ला, बजाज ऑटो और इंफोसिस में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं सेक्टरोल इंडेक्स में एफएमसीजी को छोड़कर, अन्य सूचकांक उच्च स्तर पर बंद हुए। मेटल, ऑटो, इंफ्रा और एनर्जी स्पेस के बाद निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 7 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ। 

गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार में लगातार 6 दिन की मजबूती के बाद गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 128.84 अंक या 0.38% की गिरावट के साथ 33,980.70 पर, जबकि निफ्टी 32.40 अंक या 0.32% नीचे गिरकर 10,029.10 पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News