World's largest container ship: 4 फुटबॉल मैदान के बराबर है दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर 'MSC इरिना', पहुंचा विझिंजम इंटरनेशनल पोर्ट

4 फुटबॉल मैदान के बराबर है दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर MSC इरिना, पहुंचा विझिंजम इंटरनेशनल पोर्ट
  • इस जहाज की क्षमता 24,346 TEU है
  • लंबाई 399.9 मीटर और चौड़ाई 61.3 मीटर है
  • दक्षिण एशियाई तट पर पहली बार आया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज, एमएससी इरिना (MSC IRINA), केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह पर पहुंच गया है। यह भारत के समुद्री व्यापार के लिए एक बड़ी खबर है। यह दिखाता है कि विझिंजम बंदरगाह अब बड़े जहाजों को संभालने के लिए तैयार है। इससे विजिंजम पोर्ट की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और भी मजबूत होगी। इस जहाज को एशिया और यूरोप के बीच भारी मात्रा में कंटेनरों को तेजी से ढोने के लिए डिजाइन किया गया है।

देखा जाए तो यह जहाज 4 फुटबॉल मैदान के बराबर के बराबर है। इस जहाज की क्षमता 24,346 TEU और लंबाई 399.9 मीटर है। इसी क्षमता के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज माना जाता है, जो दक्षिण एशियाई तट पर पहली बार आया है।

कितना बड़ा है एमएससी इरिना जहाज?

वहन क्षमता: 24,346 टीईयू (ट्वेंटी फुट एक्विवैलेंट यूनिट्स)

लंबाई: लगभग 399.9 मीटर

चौड़ाई: 61.3 मीटर

अब तक के बड़े जहाज

विझिंजम बंदरगाह केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में है और इसे अडानी पोर्ट्स एंड SEZ लिमिटेड (APSEZ) चलाती है। यह 20,000 TEU से अधिक क्षमता वाले जहाजों को भी संभाल सकता है। विझिंजम पोर्ट पर इससे पहले भी कई बड़े जहाज आ चुके हैं। इनमें MSC Türkiye और MSC Michel Cappellini जैसे बड़े जहाज शामिल हैं। आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 मई 2025 को इस बंदरगाह को देश को समर्पित किया था।

मार्च 2023 में हुआ लॉन्च

MSC IRINA को मार्च 2023 में लॉन्च किया गया था और उसी साल अप्रैल में इसकी पहली यात्रा शुरू हुई थी। इस जहाज में कई एनर्जी-सेविंग फीचर्स लगे हैं जो इसके कार्बन उत्सर्जन को 4% तक कम करते हैं। इसके अलावा इसमें IoT-सक्षम सेंसर भी हैं जो कार्गो की स्थिति की निगरानी करते हैं, जिससे संवेदनशील सामान की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यह लाइबेरियाई झंडे के नीचे चलता है और इसे 26 स्तरों तक ऊंचे कंटेनरों को स्टैक करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो कंटेनर स्टैकिंग में बेजोड़ क्षमता प्रदान करता है।

Created On :   10 Jun 2025 6:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story